Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/tinf_1781690296627_1781690305922_050b6e58-8923-401a-8fb0-49f4d7b7e1c6.jpgगोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच अनबन की अफवाह काफी समय से आ रही है और अब फाइनली उनकी बेटी टीना ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। बीच में तो तलाक तक की खबर आ गई थी। अब इन खबरों पर गोविंदा की बेटी टीना ने इन पर रिएक्ट किया है और बताया कि इन सबका उन पर क्या असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि इन सबका काफी बुरा असर पड़ता है।
टीना का कहना है कि वह समझती हैं कि सेलिब्रिटी के परिवार से होने का मतलब आपको पब्लिक अटेन्शन मिलती है और कई बार पर्सनल मैटर के पब्लिक होने पर मुश्किल होती है। टीना के मुताबिक उनके पैरेंट्स से जुड़ी ये अफवाह अक्सर परेशान और कन्फ्यूजन क्रिएट कर देती है।
बचपन से नई-नई स्टोरीज सुनती आ रही हूं
टीना ने फ्रीप्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, ‘मैं बचपन से यह सब देख रही हूं। स्टोरीज आती रहती थीं। पहले मैग्जीन होती थीं। लेकिन अब इंटरनेट है और इंस्टाग्राम, यूट्यूब की दुनिया है। देखो, मैं इंसान हूं। आपको बुरा लगता है जब आप ऐसा कुछ देखते हैं जिसमें कुछ सच नहीं होता और उसे फालतू में बढ़ा-चढ़ा के दिखाया जाता है।’
लोग खुद अलग राय बना देते हैं
टीना का कहना है कि हर परिवार के अपने उता-चढ़ाव होते हैं और लोग अक्सर सिर्फ कुछ हेडलाइन पढ़कर जल्दी अपने ओपीनियन बना देते हैं।
संत नहीं हूं कि असर नहीं पड़ता
टीना ने आगे कहा, ‘क्लिकबेट ले लिया जाता है कहीं से और फिर एक अलग स्टोरी क्रिएट बनाई जाती है। मैं कोई संत नहीं जिसपर कोई असर नहीं पड़ता है। यह काफी डिसटर्बिंग होता है। लेकिन आपको अपनी चमड़ी मोटी रखनी पड़ती है अगर आप इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो। जब आपको सच पता है तो फिर अच्छा यही है कि आप किसी ऐसी चीज पर ध्यान मत दो जिससे आपको एफेक्ट करे या आपकी हेल्थ को।’
टीना का कहना है कि इन सबके बावजूद उनका परिवार हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करता है।
बता दें कि हाल ही में टीना, अपनी मां सुनीता के साथ शो मां है ना में नजर आई थीं। यह एक रिएलिटी टीवी शो है जो जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है।
गोविंदा पर सुनीता ने लगाए थे आरोप
वहीं गोविंदा और सुनीता की बात करें तो दोनों की शादी को काफी साल से साथ हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही हैं। लेकिन ना तो गोविंदा ने और ना ही सुनीता ने इन पर खुलकर बात की है। हालांकि सुनीता ने इनडायरेक्टली गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





