Home rss business hindi गौतम अडानी के एयरपोर्ट बिजनेस को मिला बड़ा निवेश, ₹2790 करोड़ जुटाएगी...

गौतम अडानी के एयरपोर्ट बिजनेस को मिला बड़ा निवेश, ₹2790 करोड़ जुटाएगी कंपनी; 18 अरब डॉलर आंकी गई वैल्यूएशन

3
0

Source :- KHABAR INDIA TV

देश में हवाई यात्रा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ एयरपोर्ट कारोबार में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इस बीच गौतम अडानी के एयरपोर्ट बिजनेस के लिए बड़ी खबर आई है। अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने 360 वन एसेट से 2790 करोड़ रुपये यानी करीब 300 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाया है। इस निवेश के साथ कंपनी की प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर आंकी गई है। कंपनी का कहना है कि इस पूंजी से एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण की योजनाओं को गति मिलेगी।

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने सोमवार को बताया कि 360 वन एसेट के साथ शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किया गया है। इसके तहत 360 वन एसेट कंपनी के नए इक्विटी शेयर खरीदेगी। यह निवेश पहले निवेश करने वाले संस्थागत निवेशकों के समान शर्तों और वैल्यूएशन पर किया गया है। इससे पहले कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक समूह से 9,825 करोड़ रुपये यानी करीब 1 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी जुटाई थी। इस ग्रुप में अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैक रॉक द्वारा प्रबंधित फंड शामिल थे। नए निवेश के बाद कंपनी अब तक कुल करीब 1.35 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी जुटा चुकी है। दोनों निवेश सौदों के पूरा होने के बाद सभी निवेशकों के पास मिलकर AAHL की करीब 7.01 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

एयरपोर्ट को एयरपोर्ट सिटी बनाने की तैयारी

कंपनी का लक्ष्य एयरपोर्ट को सिर्फ यात्रियों के आने-जाने का केंद्र बनाए रखने के बजाय उन्हें बड़े कारोबारी और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करना है। इसके तहत एयरपोर्ट के आसपास कारोबार, मनोरंजन, वाणिज्य और क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने की प्लानिंग है। AAHL के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीत अडानी के मुताबिक, बड़े और लंबे समय तक निवेश करने वाले संस्थानों का साथ मिलना भारत के एविएशन सेक्टर की विकास क्षमता पर भरोसे को दिखाता है।

सालाना 200 मिलियन यात्रियों को संभालने का लक्ष्य

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स अपने पूरे एयरपोर्ट नेटवर्क के आधुनिकीकरण और अपग्रेड का बड़ा कार्यक्रम शुरू कर चुकी है। कंपनी का लक्ष्य अपनी ऐतिहासिक यात्री क्षमता 96 मिलियन सालाना से बढ़ाकर 200 मिलियन यात्रियों तक पहुंचाना है। इसके लिए एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, नए निवेश का इस्तेमाल इसी लंबी अवधि की रणनीति और एयरपोर्ट कारोबार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूरोप के पोर्ट और एनर्जी कारोबार में अडानी की एंट्री, ₹22000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी Evos; 5 देशों में फैला है नेटवर्क

SOURCE : KHABAR INDIA TV