Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- 8th Pay Commission Updates: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं
- सबसे बड़ा सवाल इस समय यह भी है कि एरियर कब से कैलकुलेट किया जाएगा
8th Pay Commission Updates: 8वें वेतन आयोग का गठन पिछले साल नवंबर में हुआ था। इस पे कमीशन के पास कुल 18 महीने का समय है। माना जा रहा है कि वित्त आयोग की तरफ से अगले साल के मध्य तक रिपोर्ट को जमा किया जा सकता है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर रिपोर्ट अगले साल जमा होगा तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी कब से मिलेगी? क्या केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से इसका फायदा होगा या फिर अगले साल ही सैलरी बढ़ी हुई मिलेगी? एरियर की गणना कब से होगी।
क्या कहता है सातवें वित्त आयोग का इतिहास
7वां पे कमीशन फरवरी 2014 से लागू हुआ था। लेकिन रिपोर्ट 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हुआ था। तब केंद्रीय कर्मचारियों को फरवरी 2014 से दिसंबर 2015 तक के टाइम पीरियड के लिए बढ़ी हुई सैलरी एरियर के तौर पर क्रेडिट हुई थी।
क्या कहता है गणित
उदाहरण के तौर पर समझते हैं कि 7वें पे कमीशन के लागू होने के बाद कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपये हो गया। डीए में 125 प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया। तो ऐसी स्थिति में डीए और बेसिक पे को जोड़ दें तो महीने की सैलरी 40500 रुपये हो गई। वहीं, फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू किया गया। तब डीए जीरो हो गया। ऐसे में कर्मचारियों का बेसिक पे नए वेतन आयोग की गणना में बढ़कर 46260 रुपये हो गया। यानी लागू होने से लेकर वेतन आयोग के प्रभावी होने तक हर महीने कर्मचारियों का एरियर 5760 रुपये होता है। 12 महीने की तुलना में देखें तो यह 69120 रुपये बैठता है।
कब कितना करना पड़ा है कर्मचारियों को इंतजार
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 5वें पे कमीशन के लिए कर्मचारियों को 19 महीने का इंतजार करना पड़ा था। वहीं, 6वें वेतन आयोग के दौरान 32 महीने का इंतजार कर्मचारियों ने किया था।
केंद्रीय कर्मचारियों को कम से मिलेगा एरियर? (8th Pay Commission Arrears Calculation)
28 अक्टूबर 2025 को पीआईबी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘पुराने ट्रेंड के अनुसार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है।’ अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों को कई महीनों का बढ़ा हुआ पैसा एरियर के तौर पर मिलेगा। बता दें, 8वें वेतन आयोग कितना फिटमेंट फैक्टर रखता, इसके अलावा डीए सहित अन्य को लेकर फैसला करता है उसी के आधार पर एरियर का पैसा निर्भर करेगा। आयोग की तरफ से रिपोर्ट के जमा होने और सरकार के मुहर लगने के बाद ही केंद्रीय कर्मचारियों को नई सैलरी का फायदा मिलेगा। ऐसे में अभी एप्लॉयीज और पेंशनर्स को कुछ महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
फिलहाल आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों से जुड़े संगठनों से मिल रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




