Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गौरव खन्ना को भगवान ‘राम’ बना देख हैरान हुए यूजर्स, बोले -रामायण...

गौरव खन्ना को भगवान ‘राम’ बना देख हैरान हुए यूजर्स, बोले -रामायण में रणबीर को क्यों ले लिया?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_cced_1791798966325_eaP2_1791798970819_gw4D_cf3ac0ca-b06c-4582-a122-51f7489e6231_PPSw.jpg

टीवी एक्टर गौरव खन्ना को ऑडियंस ने अनुपमा के अनुज कपाड़िया से लेकर मास्टर शेफ और फिर बिग बॉस 19 में देखा गया था। गौरव ने खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में भी अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन अब गौरव खन्ना का नया अवतार वायरल हो रहा है। वो भगवान राम बने नजर आ रहे हैं। उनका ये आया अवतार फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ने उन्हें फिल्म रामायण में राम बनने वाले रणबीर कपूर से बेहतर बता दिया। गौरव पहली बार राम के अवतार में दिखे और उन्होंने अपने फैंस के आगे लाइव परफॉरमेंस दिया। उन्हें अपने सामने देखकर फैंस बहुत खुश हुए।

गौरव खन्ना पहली बार बने राम

आगरा के भावना एस्टेट में रामायण का एक ग्रैंड प्रोग्राम रखा गया था। इस प्रोग्राम में गौरव खन्ना ने पहली बार राम का किरदार निभाया और लाइव परफॉरमेंस दी। उनके साथ एक्टर विंदु दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। जब गौरव राम के गेटअप में ऑडियंस के सामने आए, तो हर कोई उनकी दिव्य झलक देखकर हैरान हो गया था। लोगों ने एक्टर को अपने सामने देखकर अपनी खुशी जाहिर की। राम नाम के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना के राम की झलक खूब वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स ने उन्हें रणबीर कपूर से बेहतर राम बताया।

गौरव ने राम बन की रामलीला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रैंड सेट पर गौरव खन्ना को राम के किरदार में देखा जा सकता है। वो धनुष तोड़ते हैं, सीता से विवाह और फिर रावण से जंग दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

गौरव के राम बनने पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, ‘गौरव खन्ना राम के किरदार में शानदार लग रहे हैं’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रणबीर से अच्छे राम तो गौरव लग रहे हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘नितेश तिवारी को गौरव खन्ना को अपनी रामायण में कास्ट कर लेना चाहिए था’,एक यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं ये रणबीर कपूर को क्यों ले लिया रामायण में, उससे अच्छा तो GK है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राम के रूप में गौरव बहुत ही दिव्य लग रहे हैं’, यूजर में लिखा, ‘गौरव को राम बने देखना अपने आप में एक ट्रीट है, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ से भगवान राम के रूप में, ये इंसान हमेशा सरप्राइज करता है।’

गौरव खन्ना ने अपनी परफॉरमेंस के अंत में लोगों से बात की। एक्टर ने बताया कि वो पहली बार राम के किरदार में हैं और पहली बार उनके पेरेंट्स उनकी परफॉरमेंस देखने आए हैं। उन्होंने ऑडियंस का शुक्रियादा किया। गौरव खुद भी राम का किरदार निभाकर बहुत खुश थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN