Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/sunny_deol_surya_1791795392857_yYAQ_1791795396993_jdgz_e70fd72c-7008-486e-8374-eeccd484c060_wCQP.pngसनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में सनी देओल के लुक से पर्दा हटाया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर रिलीज के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। सनी देओल ने फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। फिल्म के मोशन पोस्टर ने फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
कब रिलीज होगी सनी देओल की सूर्या?
सनी देओल की इस फिल्म का नाम सूर्या: अंत से आरंभ तक है। फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूर्या के मोशन पोस्टर में सनी देओल के लुक से पर्दा हटाया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल का दमदार लुक नजर आया है।
ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 देखने के बाद सलमान ने सनी देओल को किया था फोन, बेटे करण ने बताया कैसा है रिश्ता
सूर्या के मोशन पोस्टर में क्या दिखा?
सनी देओल का जो फर्स्ट लुक जारी किया गया है उसमें उनके चेहरे पर रौब नजर आ रहा है। होठों के बीच जलती हुई सिगरेट और बढ़ी दाढ़ी उनके लुक को दमदार बना रही है। इस मोशन पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- Torn between Past and Present, He uncovers the TRUTH! सनी देओल की इस फिल्म को एम. पद्मकुमार ने डायरेक्ट किया है।
मोशन पोस्टर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
फिल्म में सनी देओल के अलावा एक्टर रवि किशन नजर आएंगे। फिल्म को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट, लोकेश मुकुट और कमल मुकुट ने प्रोड्यूस किया है। सनी देओल के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म काफी दमदार होने वाली है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सर, आप बहुत ही बढ़िया दिख रहे हैं। फिल्म का इंतजार है। एक ने लिखा- ये वाला सनी देओल काफी अलग दिख रहा है। बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। एक ने लिखा- बॉलीवुड का बाप बड़े पर्दे पर आने को तैयार है।
ये भी पढ़ें: सनी देओल के बंटवारा 1947 में मुस्लिम किरदार निभाने पर शबाना आजमी बोलीं- ऐसा माहौल बनाया जा रहा कि…
सनी देओल की फिर होगी इमरान हाशमी से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
हाल ही में सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हुई थी। इस फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से हुई थी। फिल्म की कमाई पर इस टक्कर का असर भी देखने को मिला था। अब 20 नवंबर को सनी देओल की सूर्या रिलीज हो रही है। वहीं, 27 नवंबर को इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज होगी। गनमास्टर जी9 एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




