Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर में निकालकर पीएं ABC जूस, सर्दियों के लिए वरदान से कम...

घर में निकालकर पीएं ABC जूस, सर्दियों के लिए वरदान से कम नहीं, जान लें पीने का सही समय क्या है?

3
0

Source :- INDIATV NEWS

सर्दियों में लोग सब्जियों का जूस पीना पसंद करते हैं। इन दिनों ABC का जूस काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मौसम के हिसाब से एबीसी जूस शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एबीसी जूस को विटामिन C, विटामिन A और आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। आप घर में एबीसी जूस निकालकर पी सकते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। मिक्सी में इस जूस को फटाफट निकालकर तैयार किया जा सकता है। आइये जानते हैं घर में एबीसी जूस बनाने की आसान रेसिपी और इसे पीने का सही समय क्या है?

घर में ABC जूस कैसे बनाएं?

पहला स्टेप- अगर आप करीब 2 गिलास जूस निकाल रहे हैं तो उसके लिए 4 मीडियम साइज की गाजर, 1 मीडियम चुकंदर, 2 सेब लें। इसमें आप थोड़ा आंवला भी डाल सकते हैं। सारी चीजों को धो लें और छीलकर बारीक टुकड़ों में काट लें।

दूसरा स्टेप- अब जूस बनाने के लिए मिक्सी का छोटा वाला जार लें और उसमें सारी चीजों को डालकर 1 कप पानी डालकर बारीक पेस्ट जैसा पीसकर तैयार कर लें। आप इन चीजों को जितना बारीक पीसेंगे जूस उतना ही अधिक निकलेगा।

तीसरा स्टेप- किसी सूती मस्लिन के कपड़े में पूरा मिक्सचर डाल दें और इसे अच्छी तरह टाइट करते हुए जूस निकाल लें। अगर कपड़ा नहीं है तो छन्नी में डालकर भी जूस निकाल सकते हैं। लेकिन छन्नी में जूस पूरी तरह से निकल नहीं पाता है। बेहतर होगा कि आप कपड़ा ही इस्तेमाल करें।

चौथा स्टेप- कपड़े को टाइट करके निचोड़ने से पूरा जूस निकल जाएगा। अगर लग रहा है कि अभी और जूस निकल सकता है तो जो मिक्सचर जूस के बाद बचा है उसे थोड़ा पानी डालकर 1-2 बार और मिक्सी में पीस लें। फिर से मिक्स को कपड़े में डालकर टाइट निचोड़ लें। आप देखेंगे कि पूरा जूस निकाल गया है। बचे हुए मिश्रण को आटे में गूंथकर पराठा भी बना सकते हैं।  

पांचवां स्टेप-वैसे तो जूस को बिना किसी शुगर और नमक के पीना चाहिए। इसका स्वाद भी अच्छा होता है। लेकिन आप इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए 1 पिंच काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा काला नमक भी मिला सकते हैं। रोजाना एक गिलास जूस पीने से आपकी सेहत बन जाएगी।

ABC जूस कब पीना चाहिए?

आप इस जूस को नाश्ते से पहले पी सकते हैं। अगर सुबह खाली पेट जूस आपको सूट नहीं करता है तो नाश्ते के आधा एक घंटे बाद लें। वर्कआउट करते हैं तो उससे पहले भी जूस पी सकते हैं। सप्ताह में 2-3 दिन आप इस जूस को पी सकते हैं।

ABC जूस के फायदे

  • इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं
  • इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • विटामिन और कोलेजन-उत्पादक तत्व त्वचा को प्राकृतिक चमक देते हैं
  • इस जूस को पीने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है
  • एबीसी जूस को पीने से शरीर को तुरत एनर्जी मिलती है
  • खून की कमी दूर कर पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है
  • आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए ये जूस अच्छा है

SOURCE : INDIATV NEWS