Home - घर में बनेगा सिनेमाघर! Zebronics लाया 1610W का धांसू साउंडबार; इतनी है...

घर में बनेगा सिनेमाघर! Zebronics लाया 1610W का धांसू साउंडबार; इतनी है कीमत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Zebronics ने 1610W RMS पावर और 11.2.4 चैनल सेटअप वाला Zeb-Juke Bar 11000 लॉन्च किया है। इसमें Dolby Atmos, DTS:X, डुअल 20.32cm सबवूफर और UHF वायरलेस माइक्रोफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टेक ब्रांड Zebronics ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप ऑडियो सिस्टम Zeb-Juke Bar 11000 लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला 11.2.4 चैनल साउंडबार है और इसमें 1610W RMS की जबरदस्त पावर मिलती है। इसे खास तौर पर फिल्मों, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, गेमिंग और पार्टी जैसे अलग-अलग एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंसेज को ज्यादा इमर्सिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

Zeb-Juke Bar 11000 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 11.2.4 चैनल ऑडियो सेटअप है। कंपनी का दावा है कि यह यूजर के चारों ओर एक थ्री-डायमेंशनल साउंडस्टेज तैयार करता है, जिससे आवाज केवल सामने से आती हुई महसूस नहीं होती, बल्कि अलग-अलग दिशाओं से आने का फील देती है। सिस्टम में 11 हाई-परफॉर्मेंस ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिन्हें डायलॉग, बैकग्राउंड इफेक्ट्स और म्यूजिक को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए ट्यून किया गया है।

प्रीमियम म्यूजिक एक्सपीरियंस देने का दावा

इस साउंड सिस्टम में Zebronics की इन-हाउस Zeb AcoustiMax साउंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी अलग-अलग ऑडियो चैनलों और फ्रीक्वेंसी को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज करती है। कंपनी के अनुसार, इससे साउंड में ज्यादा डेप्थ, क्लैरिटी और बैलेंस मिलता है और फिल्म या म्यूजिक सुनते समय ज्यादा डिटेल महसूस की जा सकती है।

बास के लिए साउंडबार के साथ दो बड़े 20.32cm सबवूफर ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को ज्यादा दमदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा सिस्टम Dolby Atmos और DTS को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि कंपैटिबल कंटेंट में यूजर्स को ज्यादा स्पेशल और सिनेमैटिक ऑडियो अनुभव मिल सकता है।

ऐसा होगा नए साउंडबार का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Zeb-Juke Bar 11000 को स्लिम और वॉल-माउंटेबल प्रोफाइल के साथ पेश किया गया है। इसमें एक इंटीग्रेटेड LED डिस्प्ले भी दिया गया है। साथ ही मैग्नेटिक डॉकिंग रिमोट मिलता है, जिसमें एम्बिएंट लाइटिंग इफेक्ट्स दिए गए हैं। सिर्फ फिल्मों और म्यूजिक तक लिमिटेड ना रहते हुए यह सिस्टम कराओके और पार्टी के लिए भी उपयोगी है। इसके साथ UHF वायरलेस माइक्रोफोन दिया गया है।

True Wireless Home Audio सपोर्ट के साथ अतिरिक्त कंपैटिबल स्पीकर्स को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे बड़े कमरे या मल्टी-रूम सेटअप में ऑडियो अनुभव को और बेहतरकिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, TV eARC, Optical IN, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। इस वजह से इसे टीवी, स्मार्टफोन, गेमिंग कंसोल और दूसरे ऑडियो डिवाइसेज के साथ आसानी से यूज किया जा सकता है।

इतनी रखी गई है साउंडबार की कीमत

कीमत की बात करें तो Zebronics Zeb-Juke Bar 11000 को Flipkart और Amazon दोनों पर खरीदा जा सकता है। इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 69,999 रुपये रखा गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN