Home - सिर्फ ₹1499 में आया ‘लोहे’ जैसा फोन, 2 मीटर से गिरने पर...

सिर्फ ₹1499 में आया ‘लोहे’ जैसा फोन, 2 मीटर से गिरने पर भी नहीं होगा खराब, डुअल टॉर्च और किसानों के लिए खास बटन भी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

itel Tough भारत में में लॉन्च हो गया है। इस लोहे जैसी बॉडी वाले फीचर फोन में 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन, IP54 रेटिंग, डुअल-लैंप टॉर्च और किसानों के लिए खास Agri Button मिलता है। फोन की कीमत 1500 रुपए से भी कम है।

अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जिसे इस्तेमाल करते समय बार-बार गिरने या धूल-पानी में खराब होने की चिंता न रहे, तो itel का यह फोन आपके लिए है। कंपनी ने भारत में itel Tough नाम से नया Rugged Feature Phone लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 1500 रुपए से कम रखी गई है। कंपनी का यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिनका काम खेत, साइट या किसी ऐसी जगह पर होता है जहां फोन को रोजाना मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

itel Tough को कंपनी ने “Real Bharat ka Tough Phone” के तौर पर पेश किया है। फोन में 2 मीटर तक की ड्रॉप प्रोटेक्शन, IP54 रेटिंग और फ्री शॉक-प्रूफ सिलिकॉन केस दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल-लैंप टॉर्च भी है, जो अंधेरे में काफी काम आ सकती है। सबसे अलग फीचर है इसका Agri Button, जिसे खास तौर पर किसानों को ध्यान में रखकर दिया गया है। एक बटन के जरिए खेती से जुड़ी सरकारी हेल्पलाइन से बात करने की सुविधा मिलती है।

itel Tough की कीमत

itel की आधिकारिक वेबसाइट पर भी फोन की कीमत ₹1,499 और 2 मीटर Anti-Fall Protection व IP54 Water & Dust Resistance जैसी खूबियां दी गई हैं। itel Tough के साथ कंपनी फ्री Shock-Proof Silicone Case भी दे रही है। यह कवर फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। यानी यूजर को अलग से मजबूत कवर खरीदने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

itel Tough में 6 बड़ी खासियतें

1. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 2 मीटर Anti-Fall Protection है। यानी कंपनी ने फोन को इस तरह तैयार किया है कि यह 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने जैसी स्थिति को झेल सके। Drop Protection एक सुरक्षा फीचर है, जो गलती से फोन गिर जाने पर नुकसान की संभावना कम करने में मदद करता है। खेत या साइट पर काम करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है, क्योंकि ऐसे कामों में फोन हाथ से फिसलने या जमीन पर गिरने का खतरा आम स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा रहता है।

2. itel Tough में IP54 Water और Dust Resistance भी दी गई है। इसका फायदा यह है कि फोन को धूल और पानी के छींटों से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। यह फीचर खास तौर पर आउटडोर यूजर्स के लिए काम का है। खेत में काम करते समय मिट्टी या धूल फोन पर लग सकती है और बारिश या पानी के छींटे भी पड़ सकते हैं। IP54 रेटिंग ऐसी परिस्थितियों में फोन को कुछ हद तक सुरक्षित रखने में मदद करती है।

3. itel Tough का सबसे अलग फीचर इसका Agri Button है। कंपनी ने इसे खास तौर पर किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर जोड़ा है। एक टच पर सरकारी कृषि हेल्पलाइन से संपर्क करने की सुविधा दी गई है। खेती से जुड़ी जानकारी, सलाह या जरूरी मदद की जरूरत पड़ने पर यह फीचर किसानों के लिए काम आ सकता है।

4. फोन में Dual-Lamp Torch भी दी गई है। इसमें दो लैंप मिलते हैं, जो सामान्य फीचर फोन की टॉर्च के मुकाबले ज्यादा रोशनी देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। रात में खेत में जाना हो, बिजली चली गई हो या किसी अंधेरी जगह पर काम करना हो, ऐसी स्थिति में यह टॉर्च काफी काम आ सकती है। फोन में टॉर्च का बटन होना फीचर फोन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी माना जाता है।

5. itel Tough में कंपनी ने Super Soundbox और King Voice जैसे फीचर्स भी दिए हैं। Super Soundbox के जरिए तेज आवाज में ऑडियो सुनने की सुविधा मिलने की उम्मीद है, जबकि King Voice जैसे फीचर फोन के इस्तेमाल को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।

6. itel Tough में USB Type-C चार्जिंग भी दी गई है। फीचर फोन सेगमेंट में Type-C पोर्ट अब तेजी से देखने को मिल रहा है और इसका फायदा यह है कि यूजर को पुराने Micro-USB केबल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN