Home LIFESTYLE NEWS HINDI पीला पड़ गया है सफेद तौलिया? फेंकने की जरूरत नहीं, इन 5...

पीला पड़ गया है सफेद तौलिया? फेंकने की जरूरत नहीं, इन 5 तरीकों से फिर होगा नए जैसा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई लोग सफेद तौलिया इस्तेमाल करते हैं और उसकी चमक बनाए रखने के लिए धोने में काफी मेहनत भी करते हैं। अगर आपका तौलिया भी पीला या गंदा दिख रहा है, तो उसे साफ करने के लिए 5 आसान तरीके अपना सकते हैं।

White Towel Cleaning Tips: कई लोग घर में सफेद तौलिया इस्तेमाल करते हैं। सफेद तौलिया देखने में जितना साफ और सुंदर लगता है, उसे साफ रखना उतना ही मुश्किल होता है। रोजाना इस्तेमाल के कारण तौलिये पर पसीने, तेल, मेकअप, साबुन और गंदगी के दाग लग जाते हैं। कई बार बार-बार धोने के बाद भी सफेद तौलिया पहले जैसा चमकदार नहीं दिखता। ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से तौलिये के दाग और पीलेपन को कम कर सकते हैं।

सफेद तौलिया साफ करने के 5 टिप्स

1. दाग लगते ही करें सफाई

तौलिये पर अगर मेकअप, तेल या किसी खाने-पीने की चीज का दाग लग गया है, तो उसे ज्यादा समय तक ऐसे ही न छोड़ें। पुराना दाग कपड़े के रेशों में अच्छी तरह बैठ जाता है और बाद में उसे हटाना मुश्किल हो सकता है। सबसे पहले दाग वाली जगह को हल्के पानी से गीला करें। इसके बाद थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। करीब 5-10 मिनट बाद तौलिये को पानी से धो लें।

2. बेकिंग सोडा से हटाएं पीले दाग

सफेद तौलिये पर पसीने और शरीर के तेल की वजह से पीले निशान दिखाई दे सकते हैं। इन्हें हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सबसे सही रहेगा। बेकिंग सोडा क्लीनिंग के लिए भी इस्तेमाल होता है। एक बाल्टी गुनगुने पानी में करीब 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसमें तौलिये को करीब 30 मिनट से एक घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद इसे डिटर्जेंट से धो लें, ऐसा करने से तौलिये की बदबू और जिद्दी दाग काफी हद तक कम हो जाएंगे।

3. सफेद सिरका भी आएगा काम

अगर तौलिये में बदबू आ रही है या वह कई बार धोने के बाद भी फ्रेश नहीं लग रहा, तो सफेद सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं। वॉशिंग मशीन में तौलिया धोते समय डिटर्जेंट के साथ थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका डालें। सिरका कपड़े में जमा बदबू और डिटर्जेंट के अवशेष को हटाने में मदद कर सकता है। ध्यान रखें सिरका और ब्लीच को कभी भी एक साथ न मिलाएं और आप चाहे तो सिरका पानी में मिलाकर उसमें तौलिया भिगोकर अलग से रख सकते हैं।

4. तौलिये को धूप में अच्छी तरह सुखाएं

तौलिये को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है। गीला तौलिया लंबे समय तक पड़ा रहने पर उसमें बदबू और नमी की समस्या हो सकती है। धोने के बाद तौलिये को अच्छी तरह निचोड़कर खुली हवा या धूप में सुखाएं। पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे अलमारी में रखें वरना बदबू आने लगेगी।

5. सफेद तौलिया अलग धोएं

सफेद तौलिये को रंगीन कपड़ों के साथ कभी धोने की गलती न करें। रंगीन कपड़ों से निकलने वाला रंग सफेद तौलिये पर चढ़ सकता है और उसका रंग फीका या गंदा दिखाई दे सकता है। सफेद तौलियों को अलग धोना उनकी चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है। तौलिये पर किसी भी घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले उसके केयर लेबल को जरूर पढ़ें। अलग-अलग कपड़ों और फाइबर के लिए सफाई का तरीका अलग हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN