Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘चक दे इंडिया’ की लड़कियों ने भी वायरल ट्रेंड पर बनाई रील,...

‘चक दे इंडिया’ की लड़कियों ने भी वायरल ट्रेंड पर बनाई रील, सफेद बालों वाली एक्ट्रेस को पहचाना?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/wesef_1785928713246_1785928717948_d575f745-8792-4e53-beb3-f6697a956661.jpg

चक दे इंडिया की एक्ट्रेस ने वायरल रील पर अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है। करीब 20 साल बाद इन एक्ट्रेस को ऐसे देख इनके फैंस खुश हैं। सालों में इतनी बदल गई हैं हॉकी खेलने वाली ये एक्ट्रेसेज। एक तो आप पहचान भी नहीं पाओगे।

सोशल मीडिया पर कई ऐसी रील्स वायरल होती हैं जिन्हें बॉलीवुड सेलेब्स भी फॉलो करते नजर आते हैं। ऐसी ही एक रील पसंद की जा रही है जिस पर अनुपमा खेर समेत कई सेलेब्रिटीज ने वीडियो बनाया है। दरअसल, हाल में CJP प्रोटेस्ट के दौरान एक रील वायरल हुई थी जिसमें कुछ इंफ्लुएंसर ‘तेरी गलियों में’ गाने पर अपना अलग अंदाज दिखाते नजर आए। अब शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज ने भी इस रील को रीक्रिएट किया है। उनका ये अंदाज देख यूजर्स हैरान हैं। साथ ही इतने सालों में ये एक्ट्रेसेज अब इतनी बदल गई हैं।

चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज ने बनाई रील

साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी प्लेयर बलबीर कौर का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्हें फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेसेज चित्रांशी रावत और शुभी मेहता के साथ ‘तेरी गलियों में’ पर रील बनाते हुए देखा जा सकता है। चित्रांशी वहीं हैं जिन्हें आपने कोमल चौटाला और शुभी को गुंजन लखानी के किरदार में देखा था। फिल्म में हॉकी खेलते नजर आने वाली ये एक्ट्रेसेज अब रील बना रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी ये फनी रील वायरल हो गई है और यूजर्स ने उन्हें इतने सालों बाद साथ देखकर बदले लुक पर हैरानी जताई है।

20 साल से साथ हैं चक दे इंडिया की ये लड़कियां
फिल्म चक दे इंडिया को 19 साल का समय हो गया है। लेकिन ये एक्ट्रेस साल 2006 से फिल्म की शूटिंग में लग गई थीं। ऐसे में इनकी दोस्ती ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में चक दे इंडिया की ये लड़कियां इतना बदल गई हैं। फिल्म में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली शुभी ने अपने बाल सफेद करवा लिए हैं। उन्हें इस लुक में देखकर फैंस पहचान नहीं पाए। वहीं चित्रांशी और तान्या पहले नजर आ चुकी हैं।

चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज से पहले अनुपम खेर ने बनाया वीडियो
बता दें, सोशल मीडिया पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान बनाया गया रील बहुत वायरल हो रहा है। हाल में अनुपम खेर ने अपने अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया था। उनके साथ रणवीर शौरी और बोमन ईरानी नजर आए थे। उनके इस वीडियो को मिलियन व्यूज मिले। लेकिन क्या आप इस वीडियो की असलियत जानते हैं? दरअसल, इस गाने पर रील बनाने का ट्रेंड टिक-टॉक के समय में मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर फैजल शेख ने शुरू किया था और इसी ट्रेंड से वो वायरल भी हुए थे। अब ये ट्रेंड वापस आ गया है और सेलेब्रिटी भी इस पर वीडियो बना रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN