Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार प्रधानमंत्री को सपोर्ट करना मेरा काम है, ‘संघी’ कहे जाने पर बोले...

प्रधानमंत्री को सपोर्ट करना मेरा काम है, ‘संघी’ कहे जाने पर बोले आर माधवन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/r_madhavan_1_1785929946854_1785929951815_179d3070-8cc2-4efd-8e61-dd86e95a75d1.jpg

आर माधवन ने ट्रोल्स को दो टूक जवाब दिया है। उन्हाेंने साफ कहा कि ट्रोल्स उनके विचार नहीं बदल सकते और वो आगे भी भारत की अच्छी बातों को बताने से पीछे नहीं हटेंगे।

आर माधवन ने कहा कि प्रधानमंत्री को सपोर्ट करना मेरा काम है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आर माधवन को संघी कहा जा रहा है और उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ को प्रोपेगैंडा बताया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोल्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश के चुने हुए नेताओं का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत पर गर्व करने या देश को पॉजिटिव रूप में दिखाने से वो कभी पीछे नहीं हटेंगे।

आर माधवन का पूरा बयान पढ़िए

गलाटा प्लस ने जब आर माधवन से पूछा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें ‘संघी’ कहते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी किसी राजनीतिक दल या उसके नेताओं के खिलाफ कुछ शेयर नहीं किया है। अगर किसी ने कुछ अच्छा काम किया है, तो मैंने हमेशा उसकी सराहना की है और उसे बढ़ावा दिया है।’ आर माधवन ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स उनके विचार नहीं बदल सकते। आर माधवन बोले, ‘जब किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाता है, तो मुझे लगता है कि उनका समर्थन करना मेरा कर्तव्य है। मैं कमेंट्स पढ़ता हूं, लेकिन इससे मेरे फैसले नहीं बदलते। अगर कोई इस बात को लेकर मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है, तो मुझे उनकी नीयत पर सवाल उठाना होगा।’

आर माधवन ने ‘धुरंधर’ पर लगे आरोपों का किया खंडन

आर माधवन ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म ‘धुरंधर’ पर लगे राजनीतिक आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, ”धुरंधर’ एक ऐसी फिल्म है जो पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी है। वहां जो कुछ भी अच्छा या बुरा होता है, यह फिल्म उसका भारत पर क्या प्रभाव पड़ता है वो दिखाती है। फिर यह प्रोपेगैंडा कैसे हुई? मुझे समझ नहीं आता। नम्बी (Nambi Narayanan) की भी आलोचना हुई थी। अगर मैं उनके असली व्यक्तित्व को दिखाने से डरूंगा तो कहानी के साथ ईमानदार कैसे रहूंगा? अगर वे मंदिर जाते हैं, तो मैं वही दिखाऊंगा न। वहीं अगर जी.डी. नायडू नास्तिक हैं, तो मुझे उस किरदार के प्रति भी सच्चा रहना होगा। मैं उन्हें पूजा करते हुए नहीं दिखा सकता।’ बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में आर माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर अजय सान्याल की भूमिका निभाई थी। माना जाता है कि उनका ये किरदार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से प्रेरित था।

आर माधवन की दो टूक

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं एक अभिनेता हूं। मेरा काम स्थिति को सही रूप में पेश करना है और मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि मैं भारत की सभी अच्छी बातों को बताना चाहता हूं। भारत की अच्छी बातें दिखाना कोई अपराध नहीं हो सकता।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN