Home LIFESTYLE NEWS HINDI नहाने के लिए गर्म, ठंडा या डिटॉल वाला पानी? कहीं आप तो...

नहाने के लिए गर्म, ठंडा या डिटॉल वाला पानी? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती, डॉक्टर से जानें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप भी गर्म, ठंडे या डिटॉल वाले पानी से नहाते हैं? स्किन डॉक्टर अंकुर सरिन ने बताया है कि नहाने के लिए कैसा पानी होना चाहिए। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या रेटिंग दी है।

गर्म पानी, ठंडा पानी या डिटॉल? नहाने के लिए क्या है बेस्ट, स्किन डॉक्टर से जानें

नहाना हमारी रोजमर्रा के रूटीन का खास हिस्सा है। हर दिन लोग नहाते हैं, गर्मियों में ठंडा पानी और सर्दियों में गर्म पानी से नहाना हर किसी को पसंद होता है। कई लोग नहाने के पानी में कुछ लिक्विड घोल लेते हैं, जिससे बैक्टीरिया का खतरा ना हो लेकिन क्या ऐसा करना सही है। स्किन डॉक्टर अंकुर सरिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि आपको गर्म, ठंडे या डिटॉल किस पानी से नहाना चाहिए। कौन सा पानी आपकी स्किन को सूट करेगा और कौन सा नुकसान पहुंचाता है।

गर्म पानी से नहाना कितना सही?

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और इससे शरीर को रिलैक्स भी फील होता है। लेकिन गर्म या ज्यादा गर्म पानी से नहाना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। डॉक्टर का कहना है कि गर्म पानी से नहाने की आदत को 10 में से 2 रेटिंग देंगे। उनका कहना है कि अगर आप रोजाना ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो स्किन इरिटेशन, खुजली, रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन बैरियर टूट जाता है और स्किन ड्राई हो जाती है। अगर आपको गर्म पानी पसंद है, तो बिल्कुल हल्के गुनगुने पानी से नहाना सही रहेगा। गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें।

ठंडे पानी से नहाना कितना फायदेमंद

डॉक्टर का कहना है कि ठंडे पानी से नहाने को लेकर लोगों की अलग-अलग पसंद होती है। कुछ लोगों को इससे ताजगी महसूस होती है, जबकि कुछ लोग ठंड के मौसम में इससे बचते हैं। ठंडे पानी से नहाने की आदत को 10 में से 9 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब यह नहीं है कि ठंडा पानी हर व्यक्ति के लिए सही है। ठंडे पानी से नहाने के फायदे व्यक्ति की सेहत, मौसम और सहनशीलता पर निर्भर कर सकते हैं। बहुत ठंडे पानी से नहाने पर कुछ लोगों को ठंड या हड्डियों में दर्द हो सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो उस हिसाब से पानी चुनें।

क्या नहाने के पानी में डिटॉल मिलाना चाहिए

कई घरों में नहाने के पानी में डिटॉल मिलाने की आदत होती है। लोगों को लगता है कि इससे शरीर के बैक्टीरिया खत्म होंगे और स्किन साफ रहेगी। लेकिन रोजाना नहाने के पानी में एंटीसेप्टिक मिलाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं है। डिटॉल के पानी से नहाने की आदत को डॉक्टर ने 10 में से 3 रेटिंग दी है। डॉक्टर का कहना है कि क्लीनिंग के लिए साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। अगर आप किसी एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले उसकी पैकेजिंग पढ़ें। डिटॉल के पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो सकती है, एलर्जी, रेडनेस की समस्या भी हो सकती है।

दिन में दो बार नहाना कितना सही?

कुछ लोग सुबह और शाम दोनों समय नहाते हैं। डॉक्टर ने दिन में दो बार नहाने की आदत को 10 में से 7 रेटिंग दी है। दिन में दो बार नहाना हर व्यक्ति के लिए जरूरी नहीं है। यह आपके रूटीन, मौसम, शरीर की मेहनत और पसीना आने पर डिपेंड करता है। गर्मी में ज्यादा पसीना आना या एक्सरसाइज करने के बाद नहाना फायदेमंद हो सकता है।

क्या नहाने के बाद शरीर पर तेल लगाना चाहिए?

नहाने के बाद शरीर पर तेल लगाने से त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर अंकुर ने नहाने के बाद तेल लगाने की आदत को 10 में से 7 रेटिंग दी है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो नहाने के बाद त्वचा पर हल्का तेल या मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN