Home LIFESTYLE NEWS HINDI चाय के साथ सर्व करने के लिए बेस्ट है खाखरा चाट, सीखिए...

चाय के साथ सर्व करने के लिए बेस्ट है खाखरा चाट, सीखिए कैसे बनाएं

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चाय के साथ अगर नमकीन, बिस्कुट या फिर टोस्ट खाकर बोर हो गए हैं। तो एक बार खाखरा चाट बनाकर खाएं। झटपट बनने वाला ये स्नैक मेहमानों को सर्व करने के लिए भी बेस्ट है। सीखिए इसे कैसे बनाएं। 

कुछ लोगों को चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने के लिए जरूर चाहिए होता है। फिर चाहें वह एक बिस्कुट हो या फिर जरा सी नमकीन। अगर आप भी उन्हीं लोगों की लिस्ट में शुमार हो तो आपको एक बार खाखरा चाट बनकर खानी चाहिए। खाखरा को तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन इसकी चाट का स्वाद शायर ही चखा हो। इसकी चाट बाकी चाट की तरह ही चटपटी और फ्लेवरफुल बनती है। अच्छी बात यह है कि इसे आप फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ऐसे में जब भी कोई मेहमान अचानक आ जाए तो आप इसे झटपट बनाया जा सकता है। सीखिए कैसे बनती है खाखरा चाट।

खाखरा चाट बनाने के लिए आपको चाहिए

– मोटा खाखरा

– हरी चटनी

– उबली हुई मूंग

– बारीक कटे हुए टमाटर

– बारीक कटे हुए खीरा

– बारीक कटे हुए शिमला मिर्च

– चाट मसाला

– कद्दूकस किया हुआ पनीर

– सेव और हरा धनिया

– अनार के दाने (ऑप्शनल)

खखरा चाट बनाने की विधि

इस चाट को बनाने के लिए मोटा खाखरा। ताकि सभी चीजें लगने के 10मिनट बाद भी यह नरम न पड़े। इस खाखरा पर हरी चटनी डालें और उसे अच्छी तरह से फैला दें। चटनी को पूरी तरह से फैलाने के बाद उबली हुई मूंग डालें। इसे डालने से चाट थोड़ी हेल्दी और पेट भरने वाली बनती है। अब इसके ऊपर बारीक कटे हुए टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च अच्छी तरह से फैलाएं। फिर चाट मसाला, कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज डालें। लास्ट में सेव और हरा धनिया। इस टेस्टी स्नैक डिश को पूरा करने के लिए आप इसमें अनार के दानें और अगर मौसम हो तो कच्चा आम भी डाल सकते हैं। आप इस चाट में अपनी पसंद की सब्जियों को भी डाल सकते हैं। उबले हुए आलू डालें इससे चाट का स्वाद अच्छा आएगा और इससे पेट भी भर जाएगा।

टिप्स

  • इस चाट में सिर्फ चाट मसाले का इस्तेमाल किया गया है। फिर भी आपको ये फीकी लगे तो इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर खा सकते हैं।
  • अगर आपको खट्टी-मीठी चाट का स्वाद अच्छी लगता है तो इसमें हरी चटनी के साथ लाल वाली चटनी भी मिला सकते हैं।
  • आप चाहें तो अपनी पसंद कि कुछ सब्जियों को चाट में शामिल कर सकते हैं।
  • इसे चाय के अलावा खाने के समय पर साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकते हैं।

झटपट बनाएं हरी चटनी

घर पर हरी चटनी ना हो तो आप फटाफट इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हरा धनिया लें और उसे पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब अदरक का एक टुकड़ और दो हरी मिर्च भी धो लें।धनिया के साथ इन दोनों चीजों को मिक्सर जार में डालें। अब इसमें लहसुन की कलियां भी डाल सकते हैं हालांकि ये पूरी तरह से ऑप्शनल है। अब जार में कुछ मसाले जैसे नमक, काला नमक, भुना जीरा, अमचूर पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर रेस्तरां जैसी रंगत चाहिए तो इसमें थोड़ी भुजिया डालकर पीसें। इसके अलावा आप अमचूर की जगह इमली या कच्चा आम डाल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN