Source :- LIVE HINDUSTAN
Ai+ अब भारतीय बाजार में नया Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। लॉन्च से पहले Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जहां कंपनी ने इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। आप भी देखें अपकमिंग फोन दिखने में कैसा है…
अपकमिंग Ai+ Pulse 2 FE फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन्स में आएगा।
Ai+ भारतीय बाजार में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड का नया फोन Ai+ Pulse 2 FE जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले फोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। लिस्टिंग में Ai+ Pulse 2 FE का डिजाइन और कलर ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। कंपनी ने इसे ‘अपना फोन अपनी पहचान’ टैगलाइन दी है। Ai+ ने इस साल मार्च में 6,000mAh की बैटरी और 6.75-इंच डिस्प्ले के साथ स्टैंडर्ड Pulse 2 लॉन्च किया था। कंपनी कल (यानी 19 सितंबर) को भारत में Ai+ Nova 2 Power भी लॉन्च करने वाली है।
जल्द आ रहा Ai+ Pulse 2 FE
Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर Ai+ Pulse 2 FE के भारत में लॉन्च की जानकारी देने के लिए एक खास लैंडिंग पेज बनाया है। लिस्टिंग में फिलहाल लॉन्च की सटीक तारीख और समय नहीं बताया गया है। इच्छुक ग्राहक लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर ‘Notify Me’ बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

माइक्रोसाइट पर कंपनी ने अपकमिंग फोन के सभी कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन्स में आएगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन के बैक पैनल पर सफेद रंग का चमकदार Ai+ लोगो होगा। इसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल पॉजीशन में रियर कैमरा मॉड्यूल लगा है। ऐसा लगता है कि कैमरा मॉड्यूल में दो लेंस लगे हैं। आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन के बारे में अन्य डिटेल्स को भी टीज करेगी।
मौजूदा Ai+ Pulse 2 की कीमत और खासियत
एआई+ पल्स 2 को इस साल मार्च में 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है और यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक T7250 चिपसेट पर चलता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

19 सितंबर को आ रहा Ai+ Nova 2 Power
ब्रांड भारत में एक और नया फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। एआई+ का नया नोवा 2 पावर भारत में कल यानी 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। इसे ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओसियन ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। एआई+ नोवा 2 पावर में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh लिथियम-पॉलीमर बैटरी होगी। यह 6GB+128GB और 8GB+128GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर चलेगा। यह Ai+ के nxtQ OS के साथ आएगा। इसमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी शूटर होगा।
सम्बंधित सुझाव
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




