Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Video: भीड़ वाले इलाके से निकल रही थी सलमान खान की कार,...

Video: भीड़ वाले इलाके से निकल रही थी सलमान खान की कार, ड्राइवर ने की चूक, भाईजान ने वहीं मारा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/sk_1789716396853_upOx_1789716402199_9skm_3ab2f166-5d30-492d-9c70-30498685f019_26zq.png

सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़कते नजर आ रहे हैं। क्यों? आइए बताते हैं।

सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार का है। दरअसल, सलमान गणपति बप्पा के दर्शन करने राजनेता आशीष शेलार के घर पहुंचे थे। जब यह बात लोगों को पता चली तब आशीष शेलार के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सलमान के बाहर आते ही भीड़ बेकाबू हो गई।

फिर क्या हुआ?

लोग सलमान से मिलने और उन्हें देखने के लिए एक्टर के कार के बेहद करीब पहुंच गए और कुछ फैंस तो गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश तक करने लगे। ऐसे में सलमान के ड्राइवर के लिए सामने का रास्ता देखना मुश्किल हो गया। उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई और कार का पहिया एक फैन के पैर पर चढ़ गया। सलमान ने जैसे ही यह देखा वह भड़क गए। उन्होंने ड्राइवर के हाथ पर मारा और डांटते हुए उसे गाड़ी तुरंत पीछे लेने के लिए कहा।

सलमान का वीडियो देख क्या बोल रहे हैं लोग?

जब इस घटना का छोटा-सा वीडियो सामने आया तो लोगों ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों को लगा कि सलमान अपने ड्राइवर के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं। हालांकि, बाद में जब पूरा वीडियो सामने आया तब लोगों को पूरा मामला समझ आया। अब सोशल मीडिया यूजर्स सलमान की तारीफ कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सलमान हमेशा अपने फैंस का ध्यान रखते हैं।

यहां देखिए पूरा वीडियो

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

मातृभूमि: अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह एक्शन-ड्रामा फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए टकराव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, इसे अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

मॉन्स्टर: साउथ के जाने-माने फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान दमदार किरदार में नजर आएंगे।

किक 2: सलमान खान की हिट एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘किक’ का यह ऑफिशियल सीक्वल है। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन ‘किक 2’ सलमान की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

टाइगर वर्सेस पठान: इस फिल्म में सलमान खान के ‘टाइगर’ और शाहरुख खान के ‘पठान’ का आमना-सामना देखने को मिलेगा। दोनों सुपरस्टार्स के किरदारों को एक-दूसरे के सामने लाने वाली इस फिल्म की घोषणा हो चुकी है।

द बुल: विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनने वाली यह एक देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें सलमान खान के पैरामिलिट्री या मिलिट्री अधिकारी की भूमिका निभाने की चर्चा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN