Home rss world hindi चीन की नौसेना ने अमेरिका को भी दे दी टेंशन, समंदर में...

चीन की नौसेना ने अमेरिका को भी दे दी टेंशन, समंदर में रोज उतर पड़ते हैं 100 जहाज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चीन की नौसेना अब अमेरिका को भी टेंशन देने लगी है। चीनी जहाजों का बेड़ा अमेरिका से भी बड़ा हो गया है जिनमें से 100 जहाज रेग्युलर समंदर में रहते हैं। चीन लगातार नए पोत भी विकसित कर रहा है।  

चीन ने बड़ी संख्या में अपने युद्धपोत समंदर में उतार दिए हैं। यह अमेरिका के लिए बेहद चिंता की बात है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भी क्षेत्रीय नौसेनाओं में गिनी जाने वाली चीन की नेवी आज अमेरिका को टक्कर देने की स्थिति में हैं। समंदर में व्यस्त रहने वाले व्यापार मार्गों पर भी चीन के युद्धपोत दिखाई दे जाते हैं। रिपोर्ट में दावा किया है कि हर रोज करीब 100 चीनी युद्धपोतों की समंदर में मौजूदगी रहती है।

अमेरिका से बड़ी हो गई चीन की नौसेना

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक चीन का समुद्री बेड़ा अब अमेरिका से भी 35 फीसदी बड़ा हो गया है। उसके पास कम से कम 400 युद्धपोत हैं। बीते कुछ सालों में चीन ने सबसे तेज नौसेना विकसित की है। चीन का इरादा समंदर पर राज करने का है और इसलिए वह नौसेना को लगातार मजबूत कर रहा है। यह अमेरिका समेत कई देशों के लिए चिंता की बात है।

व्यस्त रहने वाले दक्षिण चीन सागर, जापान और ताइवान के आसपास चीन अपना प्रभुत्व दिखाने में कसर नहीं छोड़ता है। चीन ने अदन की खाड़ी में भी अपने युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। शंघाई के पास एक ऐसा द्वीप है जहां चीन की युद्धपोतों की फैक्ट्री है। यहीं बड़ी संख्या में व्यापारिक जहाज भी बनाए जाते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट् में कहा गया है कि इसी द्वीप से चीन के नए-नए युद्धपोत निकलते हैं। इनमें फ्रिगेट से डिस्ट्रॉयर क्लास तक के युद्धपोत शामिल हैं।

ताइवान के अधइकारियों ने एक मैप शेयर करते हुए बताया था कि चीन के 53 जहाज जिनमें से 34 युद्धपोत थे, फिलीपीन्स की ओर जा रहे थे। जापान के रक्षा विभाग ने भी तीन चीनी युद्धपोतों को नोटिस किया था। ये सभी प्रशांत के ओसुमी जलडमरूमध्य में सफर कर रहे थे। बीजिंग का कहना है कि प्रशांत महासागर में चीनी युद्धपोतों का उतरना सामान्य है और वह उनकी रूटी एक्सरसाइज का हिस्सा है।

जल्द मिल सकते हैं ट्रंप और जिनपिंग

चीन ने शुक्रवार को पहली बार पुष्टि की कि वह राष्ट्रपति शी चिनफिंग, उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक संभावित मुलाकात को लेकर चर्चा कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि चीन ”तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के संबंध में संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है”।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN