Home rss world hindi तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ट्रंप के परमाणु हमला झेलने वाले विमान...

तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ट्रंप के परमाणु हमला झेलने वाले विमान ने भर ली उड़ान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप का यह डूम्सडे प्लेन हवा में ही ईंधन भर सकता है। इसकी वजह से यह लगातार 35 घंटे तक उड़ता रह सकता है। इस प्लेन को लेकर अचानक बातचीत क्यों शुरू हो गई है? क्या विश्व युद्ध दूर नहीं?

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में मिली हार के बाद ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मूड भांपना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ ट्रंप जहां यह कहते नजर आए हैं कि वे और तबाही नहीं चाहते, दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा है कि जरूरी पड़े तो वे ईरान पर और हमले करेंगे। ऐसे में अब युद्ध के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं। इस बीच एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के कयामत वाले प्लेन यानी डूम्सडे प्लेन को किसी अज्ञत जगह के लिए उड़ान भरते हुए देखा गया है।

इकॉनमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि डोनाल्ड ट्रंप का इमरजेंसी विमान बोइंग E-4B नाइटवॉच गुरुवार को अमेरिका के आसमान में उड़ता हुआ देखा गया। इस घटना के बाद इसके मिशन और गंतव्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

यह इसीलिए अहम है कि क्योंकि ट्रंप के इसी प्लेन को डूम्सडे प्लेन का नाम दिया गया है। परमाणु हमले को झेलने में सक्षम यह विमान आखिरी बार नेब्रास्का स्थित अपने होम बेस से उड़ान भरने के बाद पूर्व दिशा की ओर जाता दिखा। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया कि उसने कहां लैंडिंग की और अभी वह कहां है।

क्या है ट्रंप का ‘डूम्सडे प्लेन’?

बोइंग E-4B नाइटवॉच को तब खास तौर पर इमरजेंसी की स्थिति के लिए डिजाइन किया गया है। प्लेन इस तरह से बनाई गई है कि आपात स्थिति में यह अमेरिकी राष्ट्रपति, वरिष्ठ अधिकारियों और सेना के लिए एक ‘हवाई कमांड सेंटर’ के रूप में काम कर सके। यह विमान परमाणु हमले के प्रभावों को भी सहन कर सकता है। अगर हमले या युद्ध की स्थिति में जमीन पर बने कमान सेंटर तबाह हो जाते हैं, तो यह राष्ट्रपति को अमेरिकी सैन्य बलों को निर्देश देने की सुविधा भी देता है।

इसके अलावा कुछ दूसरे खासियतों की बात करें तो यह विमान हवा में ही ईंधन भर सकता है। इसकी वजह से यह लगातार 35 घंटे तक चालू रह सकता है। जब भी ट्रंप अमेरिका में होते हैं, तो यह विमान एयर फोर्स बेस से पलक झपकते ही तैनात होने के लिए तैयार रहता है। यानी ट्रंप के लिए इसे चलता-फिरता किला भी कहां जा सकता है।

क्यों भरी उड़ान?

गुरुवार को इस विमान ने उड़ान क्यों भरी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभवतः मामला किसी ट्रेनिंग या युद्धाभ्यास से जुड़ा भी हो सकता है। वहीं यह पुष्टि भी नहीं हो पाई है कि प्लेन में राष्ट्रपति ट्रंप खुद सवार थे या नहीं। हालांकि ऐसे समय में जब ट्रंप को घायल शेर बताया जा रहा है और ईरान युद्ध को लेकर उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है, ऐसे समय में इसे परमाणु हमले या यहां तक कि विश्व युद्ध की दस्तक से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN