Source :- LIVE HINDUSTAN
इस घटना का कारण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ बताया जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ चेतावनी जारी की गई हुई है। नदियां उफान पर हैं और कई पुल व सड़कें प्रभावित हो रही हैं।
चीन के हुबेई प्रांत में स्थित शियाओगान शहर में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पुल का हिस्सा ढह गया, जिससे एक कार तेजी से बहती नदी में गिर गई। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कार पुल पर फंसी रह गई और अंत में नदी की तेज धारा में बह गई। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस घटना के समय कार में सवार लोग समय रहते सुरक्षित निकलने में सफल हो गए, जिससे किसी की जान नहीं गई।
इस घटना का कारण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ बताया जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ चेतावनी जारी की गई हुई है। नदियां उफान पर हैं और कई पुल व सड़कें प्रभावित हो रही हैं। शियाओगान में पुल के ढहने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कार मालिक के अनुसार, वाहन खराब हो गया था और उसे पीछे ले जाना संभव नहीं हो सका, जिसके चलते वह पुल पर अटक गया।
घटना की तस्वीरें देखने पर क्या बोले लोग
घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने चीन की इंफ्रास्ट्रक्चर और मौसम संबंधी चुनौतियों पर चर्चा शुरू कर दी। यह घटना चीन में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण चीन के कई प्रांतों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे जान-माल की हानि होती रही है।
स्थानीय अधिकारियों ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं, कुछ ने इसे इंफ्रास्ट्रक्चर की कमजोरी से जोड़ा तो कुछ ने मौसम की मार बताया। भारत समेत विश्व के कई देशों में ऐसी घटनाएं चेतावनी का संकेत हैं कि मौसम की अनियमितता से निपटने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी है। चीन सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







