Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/kishore_kumar_1748236507246_1783315624952_a9d3523e-dd52-4eed-bbe5-ad7026235a26.jpgये बात सभी को पता है कि किशोर अब क्या कर बैठे ये कोई नहीं जान सकता है। लेकिन आज हम आपको किशोर द के बारे में जो किस्सा बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक बार किशोर कुमार ने एक गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त स्टूडियो में ‘गधे’ को लाने की डिमांड कर दी थी।
इस बात में कोई शक नहीं कि बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार एक वर्सटाइल एक्टर थे। अपनी दमदार आवाज के साथ-साथ किशोर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में किशोर ने कई सुपरहिट फिल्में और कई आईकॉनिक गाने दिए हैं। किशोर कुमार को लेकर इंडस्ट्री में न जानें कितने किस्से भरे पड़े हैं। उनके हर गाने के साथ-साथ कोई न कोई मजेदार किस्सा जुड़ा है। ये बात सभी को पता है कि किशोर अब क्या कर बैठे ये कोई नहीं जान सकता है। लेकिन आज हम आपको किशोर द के बारे में जो किस्सा बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक बार किशोर कुमार ने एक गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त स्टूडियो में ‘गधे’ को लाने की डिमांड कर दी थी। ये बात सुनकर वहां पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। आइए जानते हैं आखिर किशोर कुमार ने क्यों रखी ऐसी डिमांड?
जब गाने के प्रोड्यूसर का नाम सुनकर खराब हुए किशोर का मूड
यह किस्सा है 1958 में आई फिल्म ‘दिल्ली का ठग’ का। इस फिल्म के एक ‘एनिमल सॉन्ग’ (जानवरों पर आधारित गाने) की रिकॉर्डिंग ताड़देव स्थित फेमस स्टूडियो, मुंबई में होनी थी। ये गाना था ‘cat cat cat Mane Billi.. Rat rat mane….’ ऐसे में किशोर हमेशा की तरह पूरे जोश के साथ स्टूडियो पहुंचे। किशोर के साथ इस गाने को आशा भोसले गाने वाली थीं। सब कुछ पूरी तरह से तैयार था,लेकिन जैसे ही किशोर कुमार को पता चला कि इस गाने के प्रोड्यूसर एस.डी. नारंग हैं। ये सुनते ही उनका मूड खराब हो गया। उन्होंने कहा गाना तो मैं गाऊंगी नारंग साहब लेकिन पहले आप एक गधा लेकर आइए।
रोक दी थी रिकॉर्डिंग
इस पर हमेशा हर बात पर ‘यस यस’ कहने वाले एस.डी. नारंग हैरान हो गए। किशोर कुमार ने उनसे कहा कि ये जानवरों वाला गाना है। बिना गधे को स्टूडियो में बिना लाए फील नहीं आएगी। ये सुनते ही वहां पर मौजूद हर कोई बस किशोर दा को देखता रह गया। पहले तो सबको लगा कि वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब वो रिकॉर्डिंग रोकर बैठ गए तो ‘यस यस’ करने वाले नारंग जी भी हैरान थे।
गधा आने के बाद रिकॉर्ड किया गाना
उन्होंने कहा कि ये मुमकिन नहीं होगा। इस पर जब किशोर कुमार स्टूडियो छोड़कर जाने लगे तो नारंग उनके लिए गधा लाने को तैयार हो गए। इसके बाद नारंग गधा ढूंढने के लिए गए। जब वो गधा लेकर स्टूडियो आए तब जाकर किशोर कुमार ने गाने की रिकॉर्डिंग की।
इसके पीछे की ये थी असली वजह
दरअसल, किशोर कुमार की इस तरह की अजीबो गरीब डिमांड करने के पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी। करियर के शुरुआती दिनों में एक बार एस.डी. नारंग ने किशोर कुमार को स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था। बस फिर क्या किशोर कुमार तो ठहरे किशोर कुमार उन्होंने इस मजेदार तरीके से नारंग से बदला लिया। बता दें कि ये गाना रिलीज के बाद सुपरहिट रहा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




