Home मनोरंजन समाचार रामायण के ट्रेलर से पहले राम-सीता मिलन सीन के चर्चे, मिथिला के...

रामायण के ट्रेलर से पहले राम-सीता मिलन सीन के चर्चे, मिथिला के मंदिर में संस्कृत में बजेगा गाना

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/ramayana_1783317641077_1783317641208_ffe398e5-a85d-4cd5-821b-0a4fe6b4dc4f.jpg

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर आने से पहले सोशल मीडिया पर राम और सीता के मिलन का पहला सीन चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह बहुत भव्य होगा और बैकग्राउंड में संस्कृत गाना बजेगा।

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण साल 2026 की मच अवेटेड मूवी है। मेकर्स फिल्म के कुछ सीन्स टीज कर चुके हैं लेकिन ऑफिशियल ट्रेलर आना बाकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की बज लगातार बनी हुई है। अब फिल्म के एक सीन से जुड़ी एक इंट्रेस्टिंग डिटेल सामने आई है। इसमें बताया गया है कि राम और सीता की पहली मुलाकात कैसी होगी। दावा किया गया है कि गाना पूरा संस्कृत में बजेगा। यह जानकर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है।

रहमान ने कंपोज किया संस्कृत में गाना

ट्विटर पर Redding Cream हैंडल से ट्वीट किया गया है। रामायण से जुड़ी डिटेल को एक्सक्लूसिव होने का दावा किया है और लिखा है, ‘रामायण फिल्म में भगवान राम और मां सीता मिथिला के एक शिव मंदिर में मिलते हैं। बैकग्राउंड में एक धमाकेदार संस्कृत गाना बजता है (हिंदी नहीं शुद्ध संस्कृत) इसे जिमर और रहमान ने कंपोज किया है। सीन में राम और सीता एक-दूसरे की ओर देखते नजर आएंगे। उन दोनों के बीच एक शिवलिंग होगा। यह सीन जुलाई ट्रेलर में होगा।’

दर्शकों को ट्रेलर का इंतजार

दर्शक एक्साइटेड हैं। कई लोगों ने सवाल किया है कि ये ट्रेलर कब आएगा। वहीं एक ने लिखा है, यह देखकर तो मजा आ जाएगा, संस्कृत गाना। एक ने सवाल किया है कि सीजीआई और वीएफएक्स शॉर्ट्स तो इस बार फुल पॉलिश्ड होंगे ना।

टीजर की हो चुकी ट्रोलिंग

रामायण के जो टीजर दिखाए जा चुके हैं, वो दर्शकों को पसंद नहीं आए। खासकर वीएफएक्स और रणबीर की उम्र पर काफी ट्रोलिंग हुई। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने टीजर आने से पहले डिजिटल क्रिएटर्स को फिल्म का प्रमोशनल मटीरियल दिखाया है। उनके लिए एक्सक्लूसिव प्रिव्यूज हो चुके हैं। इसके बाद से कई इन्फ्लुएंसर्स फिल्म से जुड़ी डिटेल्स बताकर तारीफ कर रहे हैं।

कब आ सकता है ट्रेलर?

रामायण से जुड़ी जो भी डिटेल्स वायरल हैं उन पर ऑफिशियल सोर्सेज की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं है। ट्रेलर की डेट की भी घोषणा नहीं है हालांकि कई का दावा है कि मिड जुलाई में ट्रेलर की ग्रैंड लॉन्चिंग हो सकती है।

दो पार्ट्स में फिल्म

रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्म है इस वजह से दर्शकों में और भी एक्साइटमेंट है। फिल्म मल्टीस्टारर है। लीड कास्ट में रणबीर कपूर और सई पल्लवी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN