Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/ranbir_kapoor_rishi_kapoor_1782970725400_1782970725554_a05d8f19-7931-4674-b9fc-660734a13f50.jpgऋषि कपूर सख्त मिजाज थे। नीतू और रणबीर दोनों उनसे डरते थे। उनके साथ काम करने वाले लाइन प्रोड्यूसर सुमित ने दो दूनी चार की शूटिंग का वक्त याद किया। बताया कि कैसे रणबीर की डांट पड़ी थी।
ऋषि कपूर कड़क नेचर के थे। पैप्स पर उनका गुस्सा कई बार वायरल हो चुका है। रणबीर कपूर और उनके बीच भी लंबे समय तक दूरी रही, यह बात कई इंटरव्यूज में सामने आ चुकी है। अब दो दूनी चार में उनके लाइन प्रोड्यूसर रहे सुमित त्यागी शूट से जुड़ी अपनी यादें साझा की हैं। सुमित एक पॉडकास्ट में थे। उन्होंने बताया कि जब रणबीर ने गांजा चखा तो ऋषि कपूर का क्या रिएक्शन था।
शूट पर सबको लगता था डर
लाइन प्रोड्यूसर सुमित त्यागी यूट्यूब चैनल द शिवम पॉडकास्ट में थे। यहां उन्होंने दो दूनी चार का वक्त याद किया। वह बताते हैं, ‘हर कोई ऋषिजी से डरता था। बहुत मुश्किल से मूंछें लगाते थे। कहते रहते थे, ‘मूंछें उतार दूंगा। वह बहुत अनुभवी इंसान थे, बहुत सी चीजें बताते रहते थे लेकिन यंगस्टर्स उनकी बातें सुनने में इंट्रेस्टेड नहीं थे।’
जब रणबीर की डांट पड़ी
सुमित ने बताया कि एक बार वह ऋषि कपूर के साथ बैठे थे, उस वक्त वह रणबीर का इंटरव्यू देख रहे थे, जो कि टीवी पर आ रहा था। इसमें रणबीर बोले, ‘मैंने एक बार गांजा ट्राई किया था। उन्होंने रणबीर को बुलाया और मुझे जाने को कहा और रणबीर पर चिल्लाने लगे।’
सामने पड़ने से बचते थे रणबीर
सुमित ने बताया कि लोग ऋषि कपूर से डरते थे। रणबीर भी उनसे बचने की कोशिश करते थे। उन्होंने बताया कि एक बार रणबीर फिल्म के सेट पर आए और सिर्फ अपनी मां से मिलकर चले गए। सुमित बोले, ‘उनके मन में इस कदर खौफ था। नीतूजी बताती थीं, जब रात में वह पी लेते हैं तो टिपिकल पंजाबी हो जाते हैं। वह अच्छे इंसान थे। जब आखिरी दिन उन्होंने मुझसे बात की, मेरे मन में जो भी था सब खत्म हो गया।’
नीतू सबकी केयर करती थीं
सुमित ने बताया कि नीतू सिंह उनसे अलग थीं। सुमित बोले, ‘वह बहुत अच्छी हैं। सबके लिए कुकीज लाती थीं लोगों को उनके नाम से बुलाती थीं और सबकी केयर करती थीं, प्यार करती थीं और सबकी बात सुनती थीं। वहीं ऋषि साफ दिल के इंसान थे, वह दिखावा नहीं करते थे।’
आखिरी दिन दी सीख
सुमित ने बताया कि शूट के आखिरी दिन ऋषि कपूर ने ऐसी सीख दी जो उन्हें आज तक याद है। उन्होंने नीतू सिंह के साथ फोटो क्लिक करवाई लेकिन ऋषि के साथ खास मन नहीं था। तब उन्होंने सुमित को खुद बुलाकर पूछा, साथ में फोटो नहीं चाहिए? सुमित बोले, ‘वह बड़े आदमी थे तो मैं कुछ कह नहीं पाया लेकिन वो समझ गए कि मैं क्या फील कर रहा हूं। उन्होंने बोला, शेड्यूलिंग और दूसरे काम कोई भी कर सकता है पर मैंने तुम्हें सिखाया है कि एक एक्टर को कैसे हैंडल करना है। यही सबसे बड़ी चीज होती है। वह बोले, तुमने ऋषि कपूर को हैंडल किया है, तुम किसी को भी हैंडल कर सकते हो।’ सुमित ने बताया कि ऋषि के सामने नीतू, रणबीर तो क्या डायरेक्टर भी नर्वस हो जाते थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




