Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/gandhi_movie_3_1782971198962_1782971205361_b712452e-cde6-4c64-834b-c9eee57d6986.jpgआज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बनने में ही 20 साल लग गए। हालांकि, इसका ये इंतजार बेकार नहीं गया, इस फिल्म ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर साल न जानें कितनी फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों के बनने के साथ ही इसके साथ कई किस्से भी जुड़े होते हैं। फिल्म बनने से लेकर उसके थिएटर रिलीज तक को लेकर फैंस के बीच में काफी एक्साइटमेंट रहती है। वहीं, किसी भी फिल्म के अवॉर्ड मिलना एक बड़ी बात है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बनने में ही 20 साल लग गए। हालांकि, इसका ये इंतजार बेकार नहीं गया, इस फिल्म ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्कि, 11 में से 8 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी तो आपने बहुत कुछ मिस किया है। तो चलिए बताते हैं कौन सी है वो फिल्म?
20 साल लगे इस फिल्म को बनने में
हम बात कर रहे हैं साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ (Gandhi) की। ये कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्म है। ‘गांधी’ एक हॉलीवुड मूवी है। इस ब्रिटिश-इंडो फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने किया था। ये भले ही ये एक हॉलीवुड मूवी हो, लेकिन इसमें ज्यादातर काम बॉलीवुड स्टार्स ने किया है। ये फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी।
गांधी का रोल कर चमकी इस हॉलीवुड एक्टर की किस्मत
साल 1982 में आई ब्रिटिश-इंडो फिल्म ‘गांधी’ में फिल्म में बेन किंग्सले ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाया और वो इस किरदार में ऐसे चमके कि हर कोई देखता रह गया था। इस फिल्म ने बेन को एक खास और अलग पहचान दिलाई। उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर भी मिला था
इन बॉलीवुड सितारों ने निभाया अहम रोल
मूवी में रोहिणी हट्टंगड़ी ने फिल्म में ‘कस्तूरबा गांधी’ किरदार निभाया। इसके अलावा अमरीश पुरी ने फिल्म में ‘खान’ के किरदार में नजर आए। वहीं फिल्म में रोशन सेठ (नेहरू), सईद जाफरी (पटेल) और ओम पुरी जैसे दिग्गज कलाकार भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। यही वजह है कि गांधी के चलते भारत की झोली में ऑस्कर आया और ये फिल्म हमेशा के लिए यादगार बन गई। इस फिल्म को IMDb 8 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म ने 1983 के 55वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscar Awards) में धूम मचा दी थी। फिल्म 11 श्रेणियों में नॉमिनेट हुई थी और इसने 8 ऑस्कर जीते।
| Best Costume Design: | भानु अथैया (भारत का पहला ऑस्कर) |
|---|---|
| Best Actor: | बेन किंग्सले |
| Best Picture: | रिचर्ड एटनबरो (निर्माता) |
| Best Director: | रिचर्ड एटनबरो |
| Best Original Screenplay: | जॉन बिली |
| Best Editing: | जॉन ब्लूम |
| Best Cinematography: | बिली विलियम्स और रॉनी टेलर |
| Best Art Direction: | स्टुअर्ट क्रेग, रॉबर्ट डब्ल्यू. लैंग और माइकल सेगल्टन |
बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई
फिल्म ‘गांधी’ को लगभग 183 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। इसने उत्तरी अमेरिका में इसने करीब 52.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई की। वहीं, ‘गांधी’ ने दुनिया भर में लगभग 127.8 मिलियन डॉलर की कमाई की यानी भारतीय करेंसी में फिल्म ने उस वक्त दुनियाभर में करीब 1050 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को क्रिटिकल के शानदार रिव्यू मिले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




