Home - जियो का सस्ता धमाका! सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G...

जियो का सस्ता धमाका! सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिलायंस जियो ने सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा देने वाला नया ऐड-ऑन पैक पेश किया है। इसमें डाउनलोड लिमिट और स्पीड थ्रॉटलिंग की लिमिट नहीं है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया डेटा ऐड-ऑन पैक पेश किया है। इसकी कीमत सिर्फ 15 रुपये रखी गई है। इस छोटे से रिचार्ज की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। यानी अगर आपका डेली डेटा खत्म हो गया है और आपको बड़ी फाइल डाउनलोड करनी है, ऑनलाइन गेम खेलना है या फिर लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग करनी है, तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। कंपनी ने इस पैक को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है।

15 रुपये के रिचार्ज में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा

जियो के 15 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक की सबसे बड़ी खासियत इसका अनलिमिटेड 5G डेटा बेनिफिट है। इस पैक को रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 24 घंटे तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इसकी वैलिडिटी एक दिन यानी 24 घंटे की है।

खास बात यह है कि जियो इस पैक के साथ डेटा डाउनलोड की कोई लिमिट नहीं दे रहा है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ना तो डाउनलोड कैप है और ना ही स्पीड थ्रॉटलिंग की पाबंदी है। यानी यूजर्स वैलिडिटी के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से 5G इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।

25 और 50 रुपये वाले प्लान भी लाई कंपनी

जियो ने 25 रुपये और 50 रुपये के दो अन्य डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किए हैं। 25 रुपये वाले पैक में यूजर्स को 2 दिनों यानी 48 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। इसमें भी डाउनलोड लिमिट, स्पीड थ्रॉटलिंग या इस्तेमाल की कोई तय लिमिट नहीं होगी। वहीं, 50 रुपये वाला पैक उन यूजर्स के लिए है जो रात में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। इस पैक में 28 दिनों तक हर दिन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। खास बात यह है कि इस दौरान इस्तेमाल किया गया डेटा यूजर के डेली डेटा बैलेंस से अलग रहेगा।

नए 5G पैक्स का फायदा उठाने के लिए यूजर्स के पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होना जरूरी है। इसके अलावा उनके इलाके में जियो का True 5G नेटवर्क उपलब्ध होना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये डेटा ऐड-ऑन पैक हैं, इसलिए इन्हें नॉर्मल कॉलिंग और SMS वाले रिचार्ज प्लान का विकल्प नहीं समझना चाहिए।

कहां से करा सकते हैं रिचार्ज?

जियो के नए अनलिमिटेड 5G डेटा पैक सभी के लिए उपलब्ध हैं। यूजर्स इनसे MyJio ऐप और जियो की वेबसाइट के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा जियो रिटेल स्टोर, रिचार्ज शॉप्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से भी इन्हें लिया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN