Home rss business hindi जियो-बीपी के बढ़ाने के बाद सरकारी कंपनियों ने जारी कर दिया पेट्रोल-डीजल...

जियो-बीपी के बढ़ाने के बाद सरकारी कंपनियों ने जारी कर दिया पेट्रोल-डीजल के रेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Rates Today: कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार है
  • प्राइवेट कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा चुकी हैं
  • जियो-बीपी ने रविवार को पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी
  • आज सुबह 6 बजे सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं

रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो-बीपी के रेट बढ़ाने के बाद आज यानी सोमवार 12 अक्टूबर को सरकारी कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट्स जारी दी हैं। जियो-बीपी ने रविवार को पेट्रोल के दाम एक झटके में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब में पेट्रोल ₹108.54 और डीजल ₹99.19 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। हरियाणा में पेट्रोल ₹109.80 और डीजल ₹97.75 लीटर पर पहुंच गया है।

अब जियो-बीपी इस साल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने वाली प्राइवेट सेक्टर की दूसरी प्रमुख कंपनी बन गई है। इससे पहले नायरा ने इससे पहले 3 अक्टूबर को रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

आज सरकारी पंपों पर क्या हैं पेट्रोल डीजल के रेट

नायरा और जियो-बीपी के दाम बढ़ाने के बावजूद सरकारीऔयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने फ्यूल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। आज भी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है। हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल 103.35 रुपये और डीजल 96.01 रुपये पर स्थिर है।

सरकारी कंपनियों ने मई में बढ़ाया था रेट

सरकारी कंपनियों ने इस साल मई में पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के एक लाख से अधिक पेट्रोल पंपों में 90 फीसदी से ज्यादा पर इन्हीं सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है।

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

रिपोर्टों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और तैयार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में तेजी से निजी ईंधन कंपनियों के कारोबार पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लंबे समय तक तेजी रहने से घरेलू ईंधन बाजार प्रभावित हो सकता है।

ब्रेंट क्रूड अब भी 100 डॉलर के पार

मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रविवार को तेजी देखने को मिली। सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के ताजा हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तेल टैंकर पर हमले से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। इससे ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.7 प्रतिशत बढ़कर 105.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। हालांकि, सोमवार सुबह ब्रेंट की कीमत 103.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN