Home rss business hindi 221 रुपये पर लिस्ट हुआ IPO, पहले दिन ही निवेशकों को हो...

221 रुपये पर लिस्ट हुआ IPO, पहले दिन ही निवेशकों को हो गया प्रॉफिट, तेजी जारी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Acme India Industries की अच्छी लिस्टिंग हुई है
  • आईपीओ बीएसई एसएमई में 221 रुपये पर लिस्ट हुआ है
  • लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में और तेजी दर्ज की गई है

Acme India Industries Ltd Listing: एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लिस्टिंग के दिन निवेशकों को खुश कर दिया है। आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में 12.76 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 221 रुपये पर हुई है। जोकि प्राइस बैंड की तुलना में 25 रुपये प्रति शेयर अधिक है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 196 रुपये प्रति शेयर था। यह आईपीओ 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक खुला हुआ था।

लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में और तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से स्टॉक का दाम 230 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गया।

कंपनी के आईपीओ का साइज 121.69 करोड़ रुपये था। आईपीओ में फ्रेश इश्यू आईपीओ और ऑफर फार सेल दोनों शामिल था। ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशक 15.71 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री किए हैं। वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए कुल 54.07 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं।

600 शेयरों को बनाया गया था एक लॉट

कंपनी ने कुल 600 शेयरों का एक लॉट बनाया था। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम दो लॉट पर एक साथ दांव लगाना था। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 235200 रुपये था। बता दें, आईपीओ के लिए हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

124 गुना से अधिक सब्सक्राइब

एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 3 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान 124.23 गुना बोलियां मिली थी। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 85.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में आईपीओ को 137 गुना और एनआईआई में 196 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 34.61 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को जारी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का है। वहीं, बाकि 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

कितना था जीएमपी (Acme India Industries GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 43 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 21 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा था। आईपीओ की पॉजिटिव लिस्टिंग भले ही हुई हो लेकिन जीएमपी की तुलना में कम स्तर पर स्टॉक ने डेब्यू किया है। बता दें, एक वक्त पर आईपीओ का जीएमपी 65 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN