Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/udta_teer_03_10_1790987572610_ab6g_1790987576257_fhMk_e412998a-a1c7-4316-b98e-f7dc44df36c7_PYJQ.pngदृश्यम 3 की शानदार ओपनिंग देखते हुए आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अब ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को इसलिए पोस्टपोन किया गया है कि ताकि फिल्म को रिलीज के लिए ज्यादा स्क्रीन्स मिल सकें।
अब कब रिलीज होगी उड़ता तीर?
फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने को लेकर फिल्म की टीम की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। इस प्रेस रिलीज के मुताबिक, “उड़ता तीर अपने ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन्स की वजह से काफी चर्चा में है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने समझदारी दिखाते हुए इसकी रिलीज डेट को 23 अक्टूबर कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि फिल्म को रिलीज के लिए बेहतर समय और थिएटर्स में ज्यादा जगह मिल सके।”
ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना के 7 सबसे ज्यादा सुने गए गाने, आखिरी 2 तो लूप पर सुनना पसंद करते हैं लोग
क्लैश से बचने के लिए पोस्टपोन की गई फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म की रिलीज डेट को इसलिए आगे बढ़ाया गया है ताकि अभी बहुत सारी फिल्मों की रिलीज के बीच फिल्म को स्क्रीन्स के लिए समझौता न करना पड़े। अभी सिनेमाघरों में दृश्यम 3, मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश और द पैराडाइज जैसी फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं। इसके अलावा, गोंधल (भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री) की स्पेशल स्क्रीनिंग भी 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार राव की प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम और यामी गौतम की नई नवेली 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दृश्यम 3 ने की है बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग
फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला इस बीच आया है जब अजय देवगन की दृश्यम 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। sacnilk.com के मुताबिक, दृश्यम 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ की कमाई की है।
एक बार पहले भी टल चुकी है फिल्म की रिलीज डेट
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब उड़ता तीर की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है। पहले ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट 9 अक्टूबर तय की गई और अब फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म को लेकर क्या बोले आयुष्मान खुराना?
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि इस फिल्म के साथ वो अपने कोर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी अनोखी, नई और अलग है। उन्होंने कहा कि उड़ता तीर एक ऐसी फिल्म है जैसी फिल्में उन्होंने हमेशा की है।
स्पाई-कॉमेडी है आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं जिसकी याददाश्त चली जाती है। उस जासूस में देशभक्ति तो खूब है, लेकिन वो जासूस ये भूल चुका है कि वो किस देश का नागरिक है। ऐसे में वो जासूस भारत को सपोर्ट करने लगता है। आयुष्मान खुराना ने कहा कि ये फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है।
उड़ता तीर में नजर आएंगे कौन-कौन से सितारे?
उड़ता तीर को आकाश ए कौशिक ने डायरेक्ट किया है। ये आकाश ए कौशिक का डायरेक्शन में डेब्यू है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, राहुल बोस, राम कपूर, सुनील नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, संदीप आनंद और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर्स के बारे में बात करें तो फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




