Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: ये 10 फिल्में और सीरीज वीकेंड को बनाएंगी मजेदार, एक्शन से...

OTT: ये 10 फिल्में और सीरीज वीकेंड को बनाएंगी मजेदार, एक्शन से लेकर कॉमेडी तक का मिलेगा मजा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/Ott_weekend_watch_1790934629734_ISFp_1790934633641_kPbj_440dba8d-ac8a-4621-9d88-dbda6f7f396a_0sFs.png

इस पूरे हफ्ते ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। हम आपको इनमें से 10 ऐसी फिल्में और सीरीज बता रहे हैं जो आप इस वीकेंड पर देख सकते हैं। इस लिस्ट में एक्शन से लेकर रोमांटिक और सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और सीरीज शामिल हैं। 

ओटीटी लवर्स के लिए वीकेंड शानदार रहने वाला है। हम आपको नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार की ऐसी 10 फिल्में और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो आज आज यानी शनिवार और रविवार को देख सकते हैं। इस लिस्ट में रोमांटिक से लेकर थ्रिलर और एक्शन फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

1. दुपहिया सीजन 2

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज की कहानी: दुपहिया सीजन 2 एक कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी धड़कपुर गांव की है। पहले सीजन में एक बाइक चोरी और शादी में उस बाइक की डिमांड के इर्द-गिर्द घूमी थी। लेकिन सीजन 2 में इस दुपहिया की कहानी में पेपर लीक और गांव में मोबाइल टावर लगाने को लेकर मचे घमासान को दिखाया गया है। इस सीरीज का पहला सीजन 1 साल 2025 में आया था।

2. डोंट बी शाय

OTT: प्राइम वीडियो

फिल्म/सीरीज की कहानी: डोंट बी शाय को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को श्रीति मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म हाई स्कूल ड्रामा, जिसमें प्यार, दिल टूटना और दोस्ती की कहानी है। फिल्म की कहानी श्यामिली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है। शाय अपने लाइफ को प्लान करके चलती है, लेकिन उसके जीवन में तब उथल-पुथल मच जाती है जब उसका बॉयफ्रेंड उससे ब्रेकअप कर लेता है।

3. हुंकार: द रोर

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक क्राइम थ्रिलर शो है। सीरीज में फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा, जीशान अयूब और रघुबीर यादव जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरीज की कहानी मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है जो बाप जी के नाम से मशहूर एक बाबा पर रेप का आरोप लगाती है। सीरीज में कोर्ट रूम ड्रामा भी है।

4. द इंडिया स्टोरी

OTT: जियो हॉटस्टार

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में मौजूद है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की कहानी है जिसकी बेटी की मौत कीटनाशक से जुड़े कैंसर से हो जाती है। इसके बाद वो पिता एक नए वकील के साथ मिलकर केमिकल बनाने वाली बड़ी कंपनियों के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ता है।

5. क्योंकि पापा कहते हैं

OTT: सोनी लिव

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की कहानी पांच भाई-बहनों की कहानी है जो अपने माता-पिता के अचानक निधन के बाद अकेले रह जाते हैं। ये पांच भाई-बहन अपना जीवन कैसे जीते हैं, सीरीज इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

6. चुंबक

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक कॉमेडी सीरीज है जिसके 16 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। सीरीज की कहानी चुंबक नाम की एक ऐसी सोसाइटी की है जहां अतरंगी लोग एक दूसरे के पड़ोसी हैं। इस सीरीज में अर्जुन बिजलानी, नीना गुप्ता, हेली शाह, सुमित व्यास और देवेन भोजानी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

7. ओह माय डॉग

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे आवारा कुत्ता से लगाव हो जाता है। फिल्म की कहानी इस बच्चे और कुत्ते के बॉन्ड के इर्द-गिर्द घूमती है।

8. विश्वनाथ एंड सन्स

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये तमिल भाषा की रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म नेटफ्लिक्स टॉप 10 में लंबे वक्त से ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी संजय विश्वनाथ के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। मां की इच्छा को पूरा करने के लिए संजय सरोगेसी के जरिए पिता बनता है।

9. द जेंटलमेन

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक ब्रिटिश एक्शन कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं।

10. शक: ट्रस्ट नो वन

OTT: नेटफ्लिक्स

फिल्म/सीरीज की कहानी: ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी बच्ची अस्पताल से किडनैप हो जाती है। सीरीज की कहानी इस बच्ची की खोज और इससे जुड़े कई खतरनाक राज के इर्द-गिर्द घूमती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN