Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहला बॉलीवुड! रवि किशन बोले- ‘बहुत मासूम...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहला बॉलीवुड! रवि किशन बोले- ‘बहुत मासूम हैं, माता रानी ने उन्हें बचाया…’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/tiger_shroff_Ravi_Kishan_1792409619826_Eb23_1792409630465_wOCZ_5303f39e-7418-44d2-b9a2-71faf9799f49_DZYv.jpg

टाइगर पर हुए हमले में स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने रिएक्शन दिया और कहा कि बस माता रानी ने उन्हें बचा लिया।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इस वक्त फायरिंग की घटना को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात टाइगर पर तीन अंजान शख्स ने फायरिंग की। मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। इस हमले के दौरान टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले एक शख्स को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में अब टाइगर पर हुए हमले में स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने रिएक्शन दिया और कहा कि बस माता रानी ने उन्हें बचा लिया।

माता रानी ने उन्हें बचा लिया

रवि किशन ने ANI से बात करते हुए टाइगर श्रॉफ के साथ हुई फायरिंग घटना को लेकर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, ‘ये दुखद है, चिंता का और जांच का विषय है। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। एक जांच बैठाई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनको कठोर से कठोर सजा मिलेगी। टाइगर मासूम है और अच्छे इंसान हैं, महादेव से प्रार्थना है, माता रानी ने उनकी रक्षा की है। महाराष्ट्र पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जल्द ही इसके जिम्मेदारों को पकड़ा जाएगा और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी। क्योंकि ये बहुत भयावह रहा।’

अमाल मलिक ने भी जताई थी चिंता

रवि किशन के अलावा सिंगर अमाल मलिक ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘अपने डेब्यू से ही टाइगर ने हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि जिस इंसान ने कभी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं किया और जो मेरी नजर में सबसे दयालु लोगों में से एक है, उसे ये सब क्यों सहना पड़ रहा है। अपना ख्याल रखना भाई। तुम्हें पता है कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। अभी बस अपने परिवार के साथ रहो, बाकी किसी और चीज़ पर ध्यान मत दो। मुंबई में आखिर ये सब क्या हो रहा है?’

टाइगर से पहले इन स्टार्स पर हुए हमले

बता दें कि टाइगर श्रॉफ से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंने कई स्टार्स को अपना निशाना बनाया। इस लिस्टा में सलमान खान, कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी, एल्विश यादव, दिशा पाटनी , ए पी ढिल्लों और गिप्पी ग्रेवाल आ चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN