Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/Bigg_Boss_20_news_1792405404761_L9M8_1792405417134_2ze3_7b3344b4-52a0-4373-9753-b7ee630fb9ac_R2K3.jpgशो से अमन गांधी को बाहर का दिया गया है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसने सभी घरवालों को हैरान कर दिया। प्रोमो अरिश्फा खान सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं।
Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो अपने कंटेंट की वजह से हमेशा खबरों में रहता है। इस शो को शुरू हुए अब काफी वक्त बीत चुका है। शो से अब तक कई कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में कल का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा। एक तरफ जहां, सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, तो कई की तारीफ की। वहीं, शो से अमन गांधी को बाहर का दिया गया है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसने सभी घरवालों को हैरान कर दिया। प्रोमो अरिश्फा खान सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं।
अरिश्फा खान ने पार की सारी हदें
‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में अरिश्फा खान पूरी तरह से बदले के मूड में नजर आ रही हैं। हाल ही में टास्क के दौरान कनिका और कुछ घरवालों ने अरिश्फा की एक लाइफ छीन ली थी। इसी वजह से पूरी तरह से भड़की हुई नजर आ रही हैं। बार-बार उन्हें ये कहते सुना जा रहा है कि वो अब घरवालों का जीना हराम कर देंगे। ऐसे में अरिश्फा ने जिस तरह से बदला लिया उससे घरवाले काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
अरिश्फा ने किया बिस्तर गीला
प्रोमो में देख सकते हैं कि अरिश्फा खान बदला लेने के चक्कर में कनिका मान, माही विज और गुल्लू के बिस्तर पर पानी डालकर उसे पूरी तरह से गीला कर देती हैं। इसके बाद जैसे की कनिका अंदर जाती है वो देखती हैं कि उनका बेड पूरी तरह से गीला होता है। ऐसे में अरिश्फा चिल्लाते हुए बाहर आती हैं और पूछती हैं कि ये हरकत किसने की। इस पर अरिश्फा अपना हाथ उठाकर कहती हैं कि मैंने, क्योंकि तुम लोगों ने मेरी लाइफ छीनी है, इसलिए मैंने ऐसा किया।
माही ने उठाया अरिश्फा की परवरिश पर सवाल
अरिश्फा की इस हरकत पर पर कनिका के साथ माही विज भी जमकर चिल्लाती नजर आईं। माही ने अरिश्फा की परवरिश तक पर सवाल उठाया। वहीं, कनिका ने कहा कि वो गेम था, गेम को गेम की तरह लो अगर हिम्मत है तो। अरिश्फा यहीं तक नहीं रुकी, वो कैमरे के सामने आकर बोलती है कि सबका जीना हराम कर दूंगी देखना। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।
घर में बेघर हुए नकुल
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) भी बाहर हो चुके हैं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




