Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के...

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के घर की सुरक्षा, एक्टर के घर हुआ था हमला

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/salman_khan_1713189486098_1792402883927_THeQ_c068ec74-0f68-4e60-8933-0386c3b4aa5c_pf3x.jpg

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद दबंग सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सख्त एक्शन लिए हैं। 

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान अपने माता पिता के साथ बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। एक्टर के घर पर दो साल पहले हमला हुआ था। इस घटना के बाद से उनके साथ और घर के बाहर पुलिस की सिक्योरिटी मौजूद है। बीती रात टाइगर पर हुए हमले के बाद एक बार फिर सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर के घर के बाहर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

बीती रात बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक्टर के ड्राइवर और पास खड़े एक ऑटो ड्राइवर को चोट लगी थी। घटना के बाद एक ऑडियो सामने आया था जिसमें अनिल पंडित नाम के शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस ऑडियो में शख्स ने सलमान खान का भी जिक्र किया और एक्टर को माफी मांगने की बात की। शख्स ने सलमान और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी है जिसके बाद एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सलमान के घर पर हुआ था हमला

साल 2024 में सलामन खान के घर की बालकनी में कुछ हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सलमान को पिछले कई सालों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। शूटरों को पकड़ भी लिया गया था।

कोटा से पकड़े गए टाइगर पर हमला करने वाले शूटर

बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई। DCP मोहित गर्ग ने बताया कि मामले की जांच में 15 टीमें बनाई गई थीं। टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले शूटरों को गुजरात तक ट्रैक किया गया था। बाद में तीनों के राजस्थान के कोटा में मिलने की खबर सामने आई। कोटा की रेलवे कॉलोनी से तीनों को गिरफ्तार किया गया। CCTV फुटेज के आधार पर तीनों को पकड़ा गया। मुंबई को तीनों की आखिरी लोकेशन मुंबई के रेलवे स्टेशन की मिली थी। इनका प्लान था मुंबई से दिल्ली आने का। यहां से ये आरोपी नेपाल भागने वाले थे। पुलिस के मुताबिक टाइगर पर हमला करने के लिए इन शूटरों को 50 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर को लगी चोट

ऐसी खबरें हैं कि शूटरों को टाइगर श्रॉफ के रुटीन के बारे में जानकारी थी। वो जानते थे कि एक्टर हर संडे इस ग्राउंड में फुटबॉल खेलने आते हैं। तीनों आरोपियों ने 45 मिनट तक घटनास्थल की रेकी की। जैसे ही टाइगर श्रॉफ अपनी गाड़ी में बैठ कर बाहर निकले उनपर गोलियां चला दी गई। इस घटना में एक्टर को मामूली चोटें आई। वहीं उनके ड्राइवर का हाथ घायल हो गया। इस घटना में पास खड़ा एक ऑटो ड्राइवर की जख्मी हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN