Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/aruna_irani_10_19_1792403002020_aeeH_1792403006006_HRx6_94a19d3d-64c8-425b-8ea0-abac98809316_0n3a.pngपति की मौत के दो महीने बाद एक्ट्रेस अपने काम पर वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस ने काम पर लौटने के बाद अपने फैंस के लिए एक इमोशनल करने वाला वीडियो पोस्ट किया है।
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी पति कुकू कोहली के निधन के दो महीने बाद काम पर लौट आई हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने फैंस को उनके साथ खड़े रहने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया किया है।
अरुणा ईरानी ने पोस्ट किया इमोशनल वीडियो
अरुणा ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, “कुकू जी के निधन के बाद आपने जो प्यार मुझे दिया और मेरा साथ दिया, उसके लिए मैं सच में बहुत आभारी हूं। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरे मुश्किल समय में आप लोग मेरे साथ खड़े रहे। आपके इसी प्यार और समर्थन की वजह से ही मैं आज आपके सामने खड़ी हूं और फिर से अपना काम शुरू कर पा रही हूं। आशा करती हूं कि आप सभी, मेरी जिंदगी की आखिरी सांस तक इसी तरह मेरे साथ रहेंगे।”
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन संग काम करने के बाद भी नहीं मिला अरुणा ईरानी को काम, बोलीं- 2500 रुपये के लिए…
77 साल की उम्र में कुकू कोहली ने ली थी आखिरी सांस
अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली की बात करें तो उन्हें फूल और कांटे में अजय देवगन को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। कुकू कोहली का निधन 24 अगस्त को हुआ था। कुकू कोहली ने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी। तबीयत बिगड़ने के बाद कुकू कोहली को 24 अगस्त को ही कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुकू कोहली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था।
ये भी पढ़ें: आशा भोसले को याद कर रो पड़ीं अरुणा ईरानी, बोलीं- जिंदगी में दर्द था पर उनसे ज्यादा खुश इंसान नहीं देखा
कुकू कोहली ने अजय देवगन को दिया था ब्रेक
कुकू कोहली की बात करें तो वो एक फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर थे। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म फूल और कांटे में कुकू कोहली ने ही अजय देवगन को ब्रेक दिया था। इसके अलावा कुकू कोहली को कोहराम, सुहाग, हकीकत, अनाड़ी नंबर 1, जुल्मी नंबर 1, ये दिल आशिकाना और वो तेरा नाम था जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाना जाता था।
ये भी पढ़ें: अरुणा ईरानी ने सुनाया कुक्कू कोहली से अफेयर का अनसुना किस्सा, बोलीं- मैं सेट पर खिल्ली उड़ा रही थी…
1990 में हुई थी कुकू कोहली और अरुणा ईरानी की शादी
कुकू कोहली और अरुणा ईरानी की बात करें तो दोनों ने साल 1990 में शादी रचाई थी। कपल के कोई बच्चे नहीं हैं। ये कुकू कोहली की दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रीटा कोहली था।
300 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं अरुणा ईरानी
अरुणा ईरानी की बात करें तो उन्होंने हिंदी, मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषा की 300 से अधिक फिल्में करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1961 में आई फिल्म गंगा जमुना से एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त अरुणा ईरानी की उम्र लगभग 9 साल थी।
9 साल की उम्र में की थी पहली फिल्म
अरुणा ईरानी को अनपढ़, जहां आरा, फर्ज, उपकार, आया सावन झूम के, औलाद, हमजोली, देवी, नया जमाना, कारवां, बॉम्बे टू गोवा, गरम मसाला, दो फूल, लव स्टोरी और रॉकी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अरुणा ईरानी ने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्हें देश में निकला होगा चांद, मेंहदी तेरे नाम की, तुम बिन इश्क न होवे और कहानी घर-घर की जैसे शोज के लिए जाना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




