Source :- LIVE HINDUSTAN
Trent Ltd Q1 Business updates: टाटा ग्रुप की चर्चित कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के दाम में यह गिरावट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद दर्ज की गई है। कंपनी ने सोमवार को मार्केट के बंद हो जाने के बाद बिजनेस अपडेट दिया था। ट्रेंट लिमिटेड ने बताया था कि अप्रैल-जून तिमाही में आमदनी 19 प्रतिशत बढ़कर 5,666 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 4871 करोड़ रुपये थी।
ट्रेंट लिमिटेड ने खोले 20 नए स्टोर
कंपनी ने रिटेल स्टोर की संख्या में पहली तिमाही के दौरान भी इजाफा किया है। 30 जून 2026 को ट्रेंट लिमिटेड के स्टोर की संख्या बढ़कर 1312 हो गई है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 301 वेस्ट साइड स्टोर, 982 जूडिया स्टोर (इसमें यूएएई के 7 स्टोर शामिल हैं।) और अन्य लाइफस्टाइल के 29 स्टोर शामिल हैं। बता दें, पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने 20 नए स्टोर खोले हैं। जिसमें 19 जूडियो के और 1 वेस्टसाइड स्टोर हैं।
क्यों गिरा है ट्रेंट का शेयर (Trent Ltd Share price)
टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाना है। इंडस्ट्री को 20 प्रतिशत से अधिक के रेवन्यू की उम्मीद थी। यही वजह है कि आज स्टॉक बिकवाली का शिकार हो गया है।
निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे हैं शेयर (Trent Limited Stock performance)
बीएसई में आज मंगलवार को ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 3111 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 2966 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक गिर गया। भले ही आज कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी तीन महीने से ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का दाम 16.62 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, एक साल में ने 18.93 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 5.89 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, दो साल में ट्रेंट लिमिटेड का शेयर 20 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
पिछले महीने दिया था बोनस शेयर (Trent Ltd Bonus Share)
ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बीते महीने यानी जून में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रे़ड किए थे। कंपनी ने निवेशकों को 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। जून में 12 तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




