Home BUSINESS NEWS HINDI नवरत्न कंपनी को अफ्रीका से मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गए...

नवरत्न कंपनी को अफ्रीका से मिला बड़ा ऑर्डर, रॉकेट सा उड़ गए कंपनी के शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 235.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी को दक्षिण अफ्रीका से एक बड़ा ऑर्डर मिला है और उसी के बाद राइट्स लिमिटेड के शेयरों में यह तेजी देखने को मिल रही है। नवरत्न कंपनी ने बताया है कि उसे वोलान्टिस एसेट फाइनेंस (पीटीवाय) लिमिटेड, दक्षिण अफ्रीका से अपने ऑफर का एक्सेप्टेंस मिला है। यह ऑर्डर 4000 HP केप गेज डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स की सप्लाई और कमीशनिंग के लिए है।

35.82 मिलियन डॉलर का है यह इंटरनेशनल ऑर्डर
नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड (Rites Limited) को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 35.82 मिलियन डॉलर है। इस ऑर्डर को 20 महीने में पूरा किया जाना है। कंपनी ने बताया है कि दोनों पार्टियों के ड्यू-डिलिजेंस के बाद कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट पर दस्तखत होंगे। एग्रीमेंट होने के बाद यह ऑर्डर राइट्स लिमिटेड की ऑर्डर बुक में ऐड किया जाएगा। राइट्स लिमिटेड को पिछले महीने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 175.41 करोड़ रुपये थी। इस ऑर्डर के तहत यूनिवर्सिटी के कैंपस में इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट वर्क्स किया जाना है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड (Rites Limited) अपने शेयरधारकों को दो बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अगस्त 2019 में अपने निवेशकों को 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने सितंबर 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। राइट्स लिमिटेड का मार्केट कैप मंगलवार को 11,205 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। अगर शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 16 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। राइट्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 287 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 175.10 रुपये है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.80 पर्सेंट है। इस साल मई में नवरत्न कंपनी राइट्स लिमिटेड ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि उसका एक्सपोर्ट और टर्नकी बिजनेस (रेडी-टू-ऑपरेट बिजनेस) वित्त वर्ष 2027 में ग्रोथ को रफ्तार देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN