Source :- KHABAR INDIATV
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक बार फिर आमने सामने होने वाली हैं। इस बार टेस्ट मुकाबला होने वाला है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। ये मैच आप अपनी टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे, ये जान लीजिए। साथ ही अगर आप इसे फ्री में टीवी पर देखना चाहते हैं तो उसका भी तरीका जान लीजिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव एप पर देखें लाइव, डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आएगा
अभी तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज और उसके बाद वनडे सीरीज हो चुकी है। अब वनडे मैचों की बारी है। दो मैच होने हैं। इस पूरी सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी टीवी पर मैच अगर आप देखेंगे तो उसके लिए सोनी स्पेार्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए सोनी लिव एप पर जाना होगा। यहीं पर आपने टी20 और वनडे सीरीज के भी मैच लाइव देखे होंगे। इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच को टीवी पर लाइव देख सकते हैं। यहां आपसे कोई चार्ज नहीं लगेगा, यानी पूरी तरह से फ्री होगा। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए, इस बात का ख्याल रखिएगा।
19 नवंबर को सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट
पहला मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे मैच का टॉस होगा। टॉस तो पहले ही दिन का होगा, इसके बाद दूसरे दिन से सीधे साढ़े तीन बजे से मैच शुरू हो जाएगा। वैसे तो 23 नवंबर तक मैच चलना चाहिए, लेकिन पिच के मिजाज पर निर्भर करेगा कि मुकाबला कितने दिन तक जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब जो रणनीति बनी है, उसे मैदान पर उतारने का वक्त करीब आ रहा है।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बरार।
न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग।
यह भी पढ़ें
बेन डकेट ने ठोका एक और धमाकेदार शतक, ऑस्ट्रेलिया की बत्ती कर दी गुल
IND vs NZ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कौन करेगा पारी का आगाज
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




