Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holiday Tuesday 4 August 2026: कल मंगलवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 4 अगस्त को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक ब्रांच खुली है या बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
कल मंगलवार 4 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
कल मंगलवार 4 अगस्त को त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं। त्रिपुरा में बैंक केर पूजा के कारण बंद रहेंगे। केर पूजा भारत के त्रिपुरा राज्य का एक प्रमुख हिंदू त्योहार है।
क्या होती है केर पूजा?
केर पूजा खारची पूजा के 2 हफ्ते बाद मनाया जाता है। यह उत्सव राज्य के वास्तु देवता और संरक्षक देवता केर को समर्पित है, जिनकी पूजा से लोगों की सुख-शांति और रक्षा की कामना की जाती है।यह पूजा लगभग 32 से 50 घंटे यानी करीब ढाई दिन तक चलती है, जिसमें कड़े नियमों का पालन करना होता है। इसमे पूजा की जगह पर चारों ओर बांस के डंडों से एक पवित्र घेरा बनाया जाता है। इसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश या अंदर के व्यक्ति के बाहर जाने पर पूरी पाबंदी होती है।
केर पूजा का इतिहास
यह त्योहार सदियों पुराना है और त्रिपुरा के माणिक्य राजवंश के राजाओं ने शुरू किया गया था। मान्यता है कि केर देवता त्रिपुरा के वास्तु देव हैं, जो राज्य की सीमाओं की रक्षा करते हैं। आज भी त्रिपुरा सरकार का गृह विभाग इस पूजा के खर्च और आयोजन की जिम्मेदारी उठाता है।
क्या बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक?
त्रिपुरा को छोड़कर बैंक देश के बाकी सभी राज्यों मे खुले रहेंगे। केर पूजा एक राज्य का लोकल त्योहार जिसके कारण त्रिपुरा में ही बैंक बंद रहेंगे। देश के बाकी राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे। वहां, बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा।
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
4 अगस्त – मंगलवार
4 अगस्त को अगरतला – त्रिपुरा में केर पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।
8 अगस्त – शनिवार
8 अगस्त को देशभर में दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। वहीं गंगटोक सिक्किम में तेंदोंग लो रुम फात की भी छुट्टी रहेगी।
9 अगस्त – रविवार
9 अगस्त को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त – गुरुवार
13 अगस्त को इंफाल – मणिपुर में पैट्रियट्स डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त – शनिवार
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त – रविवार
16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त – बुधवार
19 अगस्त को अगरतला – त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त – शनिवार
22 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त – रविवार
23 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त – मंगलवार
25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम – केरल तथा विजयवाड़ा – आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी – ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त – बुधवार
26 अगस्त को बेलापुर, मुंबई, नागपुर – महाराष्ट्र, बेंगलुरु – कर्नाटक, भोपाल – मध्य प्रदेश, चेन्नई – तमिलनाडु, देहरादून – उत्तराखंड, हैदराबाद – तेलंगाना, इंफाल – मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर, कानपुर और लखनऊ – उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम – केरल, नई दिल्ली, पटना – बिहार, रायपुर – छत्तीसगढ़ और रांची – झारखंड में ईद-ए-मिलाद – बारावफात, थिरुवोनम और अन्य लोकल त्योहारो के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त – शुक्रवार
28 अगस्त को अहमदाबाद – गुजरात, भोपाल – मध्य प्रदेश, देहरादून – उत्तराखंड, गंगटोक – सिक्किम, जयपुर – राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर – जम्मू-कश्मीर, कानपुर और लखनऊ – उत्तर प्रदेश, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम – केरल तथा शिमला – हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




