Source :- LIVE HINDUSTAN
खराब पाचन कई बीमारियों को पैदा करता है। इसलिए आंतों को हेल्दी रखना जरूरी है जिससे गुड बैक्टीरिया खाने को पचाने में मदद करें। अब गट हेल्थ को इंप्रूव करना है तो ये 3 फूड कॉम्बिनेशन जरूर जान लें, जिन्हें डॉक्टर ने शेयर किया है और ये फूड्स गट हेल्थ के साथ डाइजेशन भी बढ़िया बनाते हैं।
खाने का पाचन सही हो तो बॉडी को पूरा न्यूट्रिशन मिलता है। क्योंकि हेल्दी फूड भी अगर डाइजेस्ट ना हो पाए तो उसके न्यूट्रिशन बेकार होंगे। वहीं काफी सारे लोग कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने गट हेल्थ का ध्यान रखा जाए। आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया पर्याप्त मात्रा में रहे तो सेहत अच्छी बनी रहती है। खराब गट हेल्थ की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होना, मेंटल इलनेस, कमजोरी, मोटापा जैसी समस्या घेरने लगती है। डॉक्टर शुभम वत्स्य ने गट हेल्थ को सुधारने के लिए 3 जबरदस्त फूड कॉम्बिनेशन शेयर किए हैं जो ना केवल गट हेल्थ को सही रखेंगे बल्कि पेट को भरने, भूख को कंट्रोल करने और सही न्यूट्रिशन शरीर में पहुंचाने में भी मदद करेंगे। जानें कौन से हैं ये 3 फूड कॉम्बिनेशन।
दाल-पालक-नींबू
पालक या दाल को रोजाना खाते हैं तो इसका पूरा न्यूट्रिशन लेने के लिए इसमे नींबू का रस डालें। प्लांट बेस्ड आयरन शरीर में पूरी तरह से अब्जॉर्ब हो इसलिए विटामिन सी की जरूरत होती है और नींबू विटामिन सी का रिच सोर्स है। इसलिए जब भी पालक या दाल खा रहे हों तो उसमे नींबू का रस जरूर डालकर खाएं। ये फूड कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी को स्ट्रांग करेगा और साथ ही एनर्जी भी बढाएगा। तो अगली बार पालक या दाल को सिंपल खाने की बजाय नींबू के रस के साथ खाएं तो शरीर को जरूरी आयरन मिल जाएगा।
चिया सीड्स और बेसिल सीड्स के साथ दही
काफी सारे लोग चिया सीड्स और बेसिल सीड्स को एक ही समझते हैं लेकिन ये दोनों ही अलग हैं हालांकि इसके फायदे पेट के लिए एक जैसे ही हैं। बेसिल सीड्स को सब्जा के बीज बोलते हैं और जब भी पानी में भीगे हुए चिया सीड्स या सब्जा सीड्स को खा रहे तो इसे दही में मिलाकर खाएं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक और पानी में भीगे सब्जा या चिया में मौजूद फाइबर मिलकर पेट में डाइजेशन को इंप्रूव करते हैं, ब्लोटिंग होने से रोकते हैं, कब्ज की समस्या से बचाते हैं और साथ ही लंबे टाइम तक पेट को भरते हैं। सॉल्यूएबल फाइबर कब्ज होने से रोकता है और गट हेल्थ को इंप्रूव करता है। जिससे कई सारे फायदे मिलते हैं। ये ना केवल मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि बाकी खाने का पूरा न्यूट्रिशन अब्जॉर्ब होने में भी मदद करता है।
हल्दी और काली मिर्च
जब भी हल्दी खा रहे तो साथ में काली मिर्च जरूर खाएं। हल्दी में मौजूद एक्टिव कंपाउड करक्यूमिन को अब्जॉर्ब करने के लिए काली मिर्च का होना जरूरी है। काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन ही करक्यूमिन को बॉडी में अब्जॉर्ब करने में हेल्प करता है। डॉक्टर के मुताबिक करक्यूमिन का अब्जॉर्ब्शन एक दो नहीं बल्कि 2000 % तक बढ़ा देता है। जिससे हल्दी खाने के सही फायदे मिलते हैं और शरीर से इन्फ्लेमेशन कम होती है और गट हेल्थ इंप्रूव होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




