Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/raj_1792998316417_qbFO_1792998328851_efZv_24b376c4-7221-4921-b30d-a1c558fff903_ft0O.jpgआज हम आपको तमिल की टॉप 5 वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं। जानें इस लिस्ट में कौनसे स्टार की फिल्म नंबर पर है।
साउथ इंडस्ट्री की फिल्में अब पैन इंडिया कमाल कर रही हैं। यहां तक की विदेशों में भी फिल्म का कमाल जारी है। अब हम आपको उन तमिल फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने वर्ल्डवाइड धमाकेदार कमाई की है। इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म ने बाजी मारी है।
रजनीकांत की फिल्म 2.0
रजनीकांत की फिल्म 2.0 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। साल 2018 में रिलीज हुई 2.0 ने वर्ल्डवाइड 690 से 710 करोड़ की कमाई की थी। साल 2018 में आई ये फिल्म साइंस फिक्शन थी जिसे एस शंकर ने डायरेक्टर किया था। यह साल 2010 में आई रोबोट का सीक्वल था। फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन लीड रोल में थे।
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
दूसरे नंबर पर है फिल्म जेलर 2 जो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। हालांकि फिर भी फिल्म ने 610 करोड़ की कमाई कर ली है वर्ल्डवाइड। अभी तो ये कलेक्शन आगे और बढ़ने वाला है। फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। इसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं और उनके साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं।
फिल्म अब भी चल रही है बॉक्स ऑफिस पर और अभी उम्मीद की जा रही है कि ये आगे और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
विजय की फिल्म लियो
तीसरे नंबर पर है विजय थलापति की फिल्म लियो। लियो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 606 करोड़ की कमाई की है। लियो को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा कृष्णन भी थे।
रजनीकांत की मूवी जेलर
चौथे नंबर पर रजनीकांत की ही फिल्म जेलर जो 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 605 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को भी नेलसन ने डायरेक्ट किया था और इसमें रजनीकांत के साथ विनायकन, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू, मोहनलाल थे।
रजनीकांत की कुली
इसके बाद 5वें नंबर पर है कुली नंबर 1 जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 501 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। इसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े लीड रोल में थे। वहीं आमिर खान का इसमें स्पेशल कैमियो था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



