Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/Mangal_R_1792997197749_qsiS_1792997207232_4QGr_beb65dda-cf29-48a3-b999-0f5a2e894ed3_a3QJ.jpgरामायण मूवी का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। जानिए इस पर क्या है पब्लिक का रिएक्शन।
रामायण मूवी में मंगल रंग सॉन्ग काफी पसंद किया गया है, लेकिन कुछ लोग इस पर ऐतराज जता रहे हैं।
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण थिएटर्स में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज से सजा गाना ‘मंगल रंग’ लोगों के दिलों को छू गया। इसमें राम-सीता की शादी को इतने भव्य ढंग से दिखाया गया है कि यह सीधा आपके दिल में उतर जाता है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर ऐतराज जताते नजर आए। उनका कहना है कि एआर रहमान ने इस गाने में कव्वाली वाले बीट्स रखे हैं।
मंगल रंग रिलीज के साथ वायरल
बता दें कि फिल्म के गाने रिलीज के साथ ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं और मेकर्स ने जिस तरह इसमें चीजों को दिखाया है, वह लोगों का दिल जीत रहा है। गानों के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं और ज्यादातर गानों में रणबीर कपूर की आवाज अरिजीत सिंह बने हैं। आपके दिलों को छू रहा संगीत इस फिल्म में एआर रहमान ने रचा है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें ऐतराज रहा है और वह सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लिख रहे हैं। मालूम हो कि कव्वाली सूफी इस्लामिक भक्ति गायन का एक रूप है।
रहमान ने डाला कव्वाली फील?
सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर एक यूजर ने साल 2000 में आई एक फिल्म ‘कंदुकोनडैन कंदुकोनडैन’ के तमिल ट्रैक एन्ना सोल्ला पोगिराई से इसकी तुलना की, जिसमें अजित कुमार, ममूटी, तब्बू और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अहम किरदार निभाए थे। दूसरे यूजर ने लिखा- मंगल रंग साफ तौर पर रामायण में कव्वाली वाली फील डालता है। कोरस ‘रंग’ मेटाफर (आज रंग है में इस्तेमाल हुआ है), और गिटार जो बुलबुल तरंग की याद दिलाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- रामायण में कव्वाली डाल दी? एआर रहमान कभी भी हमें निराश नहीं करते हैं।
‘कुन फाया कुन’ से की तुलना
इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘मंगल रंग’ को ‘कुन फाया कुन’ से कंपेयर किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने यह गाना सुनने के बाद कमेंट किया- एआर रहमान इस फिल्म का म्यूजिक बनाने के लिए सबसे खराब चॉइस थे। यह मुझे काफी हद तक ‘रॉकस्टार’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों की याद दिला रहा है। मैं यह गाना सुनकर बहुत निराश हूं। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने गाने पर कर दिए हैं। हालांकि सॉन्ग के म्यूजिक और इसके विजुअल प्रेजेंटेशन की तारीफ करने वालों की भी कोई कमी नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



