Home मनोरंजन समाचार तलाक का खुलासा करने के बाद अब शो में फूट-फूटकर रोईं आकांक्षा...

तलाक का खुलासा करने के बाद अब शो में फूट-फूटकर रोईं आकांक्षा चमोला, बोलीं- मैंने जो बताया वो सब…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/akg_1782757477948_1782757487454_482351db-088b-4834-8677-7ed2470fbb30.jpg

आकांक्षा चमोला जो इन दिनों शो लॉकअप में नजर आ रही हैं। वह अब शो में फूट-फूटकर रोती हुई दिखीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए आसान नहीं था यह खुलासा करना।

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कुछ दिन पहले लॉक अप शो में ऐसा खुलासा किया कि सबको बड़ा झटका लगा था। आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव अलग रह रहे हैं और दोनों अब तलाक लेंगे। आकांक्षा के इस सीक्रेट से फैंस काफी हैरान हुए क्योंकि दोनों हमेशा हर इवेंट में साथ आते थे और सोशल मीडिया पर भी साथ में फोटोज शेयर करते थे। हालांकि अब इस खुलासे के तीसरे दिन पर आकांक्षा काफी इमोशनल हो गईं और कहा कि उनके लिए यह सब बताना काफी मुश्किल था।

आसान नहीं था बोलना

आकांक्षा ने शो में ही कहा, ‘हमारे लिए सेफ होना आसान नहीं था। मैंने जो बहुत बड़ा सीक्रेट रिवील किया है न, वो लाइफ चेन्जिंग सीक्रेट है। आप सबके लिए बहुत आसान है बोलना कि हम तीनों को आप सेव कर देते, लेकिन उसने(हर्षद चोपड़ा) जो सीक्रेट रिवील किया है…उसका पता नहीं, लेकिन मैंने जो सीक्रेट रिवील किया है न…आप लोग जब बाहर जाएंगे तब पता चलेगा कि क्या सीक्रेट बोला है।’

फूट-फूटकर रोने लगी थीं आकांक्षा

आकांक्षा ने आगे कहा कि मेरे लिए वो सबसे बड़ा सीक्रेट था। इसके बाद आकांक्षा रोने लगती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं।

क्या कहा था आकांक्षा ने

बता दें कि आकांक्षा ने कहा था, ‘मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं और इस बारे में कुछ भी पब्लिक नहीं था अब तक।’

आकांक्षा ने यह भी कहा था, ‘मेरे और गौरव के बीच कुछ भी खराब नहीं है। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें लगता है कि हम बतौर पार्टनर्स कम्पैटिबल नहीं हैं क्योंकि हम दोनों अलग फ्यूचर देखते हैं और उसमें हम साथ नहीं हैं।’

अभी तक गौरव का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

आकांक्षा के शोज

आकांक्षा के बारे में बता दें कि वह कई पॉपुलर शोज जैसे संतोषी मां, ये है आशिकी, क्राइम पेट्रोल में काम कर चुकी हैं। गौरव और आकांक्षा ने कई साल की डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी की थी।

जब गौरव ने बताया था आकांक्षा नहीं चाहतीं बच्चे

बता दें कि बिग बॉस 19 के दौरान गौरव ने बताया था कि हमें साथ में 9 साल हो गए हैं, लेकिन क्योंकि आकांक्षा बेबी के लिए तैयार नहीं है इसलिए हम प्लान नहीं कर रहे हैं। गौरव ने कहा था कि वह आकांक्षा के इस फैसले का सपोर्ट करते हैं।

शो लॉकअप की बात करें तो इसमें आकांक्षा के अलावा सुनीता आहूजा, राम कपूर, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत, रियाज अली, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, श्रेष्टा अय्यर और सूफी मोतीवाला हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN