Home LIFESTYLE NEWS HINDI तान्या मिश्रा की आंखों पर फिदा हुआ इंटरनेट! जानें कौन हैं ये...

तान्या मिश्रा की आंखों पर फिदा हुआ इंटरनेट! जानें कौन हैं ये वायरल गर्ल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सोशल मीडिया पर इन दिनों तान्या मिश्रा की खूबसूरत तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। खासकर उनकी आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि इंटरनेट पर उन्हें ‘न्यू नेशनल क्रश’ कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई चेहरा अचानक इतना वायरल हो जाता है कि लोग उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इन दिनों तान्या मिश्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। उनकी तस्वीरें और फैशनेबल लुक्स सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। खासकर उनकी आंखों की खूब चर्चा हो रही है। तान्या का लुक बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगता, लेकिन उनकी तस्वीरों में एक खास ग्लैमरस अंदाज जरूर नजर आता है। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ‘न्यू नेशनल क्रश’ कह रहे हैं। लेकिन तान्या सिर्फ वायरल तस्वीरों तक सीमित नहीं हैं, वह पहले से मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में काम कर रही हैं।

आंखों ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान

तान्या मिश्रा की वायरल तस्वीरों में सबसे ज्यादा जिस चीज की चर्चा हो रही है, वह हैं उनकी आंखें। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए खास तौर पर उनके आई लुक की तारीफ कर रहे हैं। उनकी आंखों का लुक काफी एक्सप्रेसिव नजर आता है। कभी कैमरे की तरफ सीधा देखते हुए तो कभी हल्की स्माइल के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों में उनकी आंखें ही पूरे लुक को खास बना देती हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सिर्फ खूबसूरती की वजह से नहीं, बल्कि उनके एक्सप्रेशन की वजह से भी लोगों को पसंद आ रही हैं।

सिंपल स्टाइल में भी दिखता है ग्लैमरस अंदाज

तान्या के सोशल मीडिया लुक्स में एक चीज साफ नजर आती है कि वह अपने स्टाइल को बहुत ज्यादा ओवर नहीं करतीं। उनके फोटोशूट्स में मेकअप, हेयर और कपड़ों का बैलेंस देखने को मिलता है। कभी ट्रेडिशनल लुक में तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। उनके फैशन लुक्स की चर्चा भी उनके बढ़ते सोशल मीडिया बज के साथ हो रही है।

कौन हैं तान्या मिश्रा?

अगर आपने तान्या को पहली बार सोशल मीडिया पर देखा है, तो आपको बता दें कि वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई नहीं हैं। तान्या बिहार के गया की रहने वाली हैं। उनका जन्म 31 जनवरी 1999 को हुआ था और उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की है। मॉडलिंग से करियर शुरू करने के बाद उन्होंने फैशन शो, फोटोशूट और रैंप वॉक में काम किया। इसके बाद म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग की तरफ भी बढ़ीं। यानी सोशल मीडिया पर मिली नई पहचान के पीछे उनका कई सालों का काम भी है।

फिल्मों और वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम

तान्या ने फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘गजनवी’ और ‘चेस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘चिड़िया उड़’ वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं, जिसमें जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिक्का चावला जैसे कलाकार भी नजर आए थे। म्यूजिक वीडियो भी उनके करियर का हिस्सा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।

क्यों कहा जा रहा है नेशनल क्रश?

तान्या को नेशनल क्रश कहे जाने की सबसे बड़ी वजह उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी है। उनकी तस्वीरें शेयर हो रही हैं, लोग उनके लुक्स पर बात कर रहे हैं और उनकी पुरानी प्रोफेशनल जर्नी भी दोबारा चर्चा में आ रही है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि तान्या मिश्रा का नाम इस समय सोशल मीडिया पर लगातार नजर आ रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN