Home rss world hindi तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 की मौत और 76 घायल,...

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 की मौत और 76 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि गुरुवार रात 10:33 बजे बाचेन में आये भूकंप के कारण स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 13:00 बजे तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 76 लोग घायल हुए हैं।

तिब्बत ((शिजांग) के नागचू शहर के बाचेन काउंटी में आये 7.0 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी है और 76 लोग घायल हुए हैं जबकि 339 मकानों को भी नुकसान पहुंचने की रिपोर्टें है। भूकंप से इस जबरदस्त तबाही के बाद राहत एवं बचाव दलों ने चौबीसों घंटे आपातकालीन खोज, घायलों के इलाज और राहत कार्यों के लिए प्रभावित क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है, जहां राहत सामग्री लगातार पहुंचायी जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को बताया कि गुरुवार रात 10:33 बजे बाचेन में आये भूकंप के कारण स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 13:00 बजे तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 76 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 339 मकानों को नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्थानीय अग्निशमन एवं बचाव दल के आठ बचावकर्मियों का एक अग्रिम दस्ता दो वाहनों में सवार होकर आज तड़के 2:10 बजे प्रभावित क्षेत्र पहुंचा और मलबे में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

देर रात आदेश मिलने के बाद शिजांग सैन्य कमान और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स की शिजांग कोर ने तुरंत आपदा राहत के लिए अपनी आपातकालीन योजना में लग गये। रात में ही 20 से अधिक वाहनों में सवार 300 से अधिक जवान मोटर चालित दस्तों से भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुए। वेस्टर्न थिएटर कमान वायु सेना की एक इकाई ने शुक्रवार मध्यरात्रि के आसपास एक मानवरहित ड्रोन तैनात किया, जिसने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर मलबे और तबाही की लाइव फुटेज भेजी। विभिन्न स्तरों पर प्रशासन की ओर से आवंटित राहत सामग्री शुक्रवार सुबह से ही भूकंप प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने लगी है। इनमें 1,000 रेडीमेड घर, 3,200 से अधिक तंबू, 2,800 से अधिक फोल्डिंग बिस्तर और रजाई, स्टोव एवं कपड़े जैसी आवश्यक दैनिक वस्तुएं शामिल हैं।

शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के आपातकालीन कमान ने सभी स्तरों के अधिकारियों और संबंधित विभागों को बचे लोगों की खोज एवं बचाव, घायलों के इलाज और प्रभावित निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिये हैं। सार्वजनिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा, स्टेट ग्रिड और परिवहन कर्मियों सहित बचाव एवं सहायता दल भूकंप के मुख्य केंद्र (एपीसेंटर) की ओर बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र बाचेन काउंटी से 59 किलोमीटर दूर था। भूकंप के केंद्र के आसपास का इलाका औसतन 4,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां आबादी काफी कम है।

चीन के वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत कार्यों और प्रभावित निवासियों की सहायता के लिए पांच करोड़ युआन (74.4 लाख डॉलर) का केंद्रीय आपदा राहत कोष आवंटित किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने भी बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत के लिए 3 करोड़ युआन की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN