Home rss business hindi Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला...

Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • जियो प्लेटफॉर्म्स के 30213 करोड़ रुपये के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर रखा गया था
  • इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है

Jio IPO News: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ में 1.2 करोड़ से अधिक आवेदन आए हैं, जो भारत के इतिहास में किसी आईपीओ के लिए सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। वहीं, यह दुनिया का पहला ऐसा इश्यू बन गया है जिसे 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इसने वारी एनर्जीज के पिछले ग्लोबल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिसे 97 लाख से ज्याद आवेदन मिले थे।

किस दिन कितना सब्सक्रिप्शन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ की शुरुआत भी असाधारण रही। बुधवार को इश्यू खुलने के महज दो घंटे के भीतर ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। आईपीओ में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे। दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई और तीसरे दिन एक करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो गया। जियो प्लेटफॉर्म्स का यह आईपीओ अंतिम दिन 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ में 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 438 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) का हिस्सा 70 गुना सब्सक्राइब हुआ। अनलिस्टेड मार्केट में भी शेयर को लेकर उत्साह बना रहा और अंतिम दिन ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 21 फीसदी के आसपास रहा।

21 अक्टूबर को खुला था आईपीओ

जियो आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला था। इसके लिए प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये रखा गया था और 12 शेयरों का लॉट तय किया गया। आईपीओ पूरी तरह 27 करोड़ नए शेयर जारी करने का इश्यू था। प्राइस बैंड के अपर लेवल पर जियो प्लेटफॉर्म्स 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी और इसका मूल्यांकन लगभग 108 अरब अमेरिकी डॉलर तय किया गया है। इस इश्यू में मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड या उसके अन्य मौजूदा शेयरधारक कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं।

एंकर निवेशकों का दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 बड़े (एंकर) निवेशकों से पहले ही करीब 8,110 करोड़ रुपये जुटाए थे। उन्हें 1,119 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयर आवंटित किए गए । एंकर बुक के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली थीं, जो उपलब्ध आवंटन से 30 गुना से भी ज्यादा थीं। निवेशकों में ब्लैकरॉक, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, जीआईसी और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक और संप्रभु संपत्ति कोष शामिल थे।

जियो प्लेटफॉर्म्स की योजना इश्यू से प्राप्त राशि में से 27,500 करोड़ रुपये तक अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करने की है। शेष राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN