Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- wholesale price index: होलसेल महंगाई दर में तेज इजाफा देखने को मिला है
- अक्टूबर के महीने में WPI 12 प्रतिशत के पार पहुंच गई
wholesale price index: केंद्र सरकार ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सरकार की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार अक्टूबर के महीने में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 12.29 प्रतिशत रही। सितंबर के महीने होलसेल प्राइस इंडेक्स 11.39 प्रतिशत थी। महीने दर महीने की तुलना में भी WBI में इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें, ताजा आंकड़े रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से तय की गई 6 प्रतिशत की लिमिट से काफी अधिक है।
इन आकंड़ों में सबसे अधिक योगदान तेल और पावर है। मिनिरल ऑयल, क्रूड ऑयल, इलेक्ट्रिक सिटी, फूड, बेसिक मेटल और केमिक्स प्रोडक्ट्स, फूड प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, रबर, प्लास्टिक में तेजी की उम्मीद है।
खाद्य पदार्थों की महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 8.26 प्रतिशत रही जो पिछले महीने 8.14 प्रतिशत थी। गैर-खाद्य वस्तुओं की महंगाई पिछले महीने 11.69 प्रतिशत रही, जबकि सितंबर में यह 10.28 प्रतिशत थी।
खनिजों में कीमतों में वृद्धि की दर 12.64 प्रतिशत रही जो सितंबर में 9.51 प्रतिशत थी। कुल मिलाकर, प्राथमिक वस्तुओं की श्रेणी में थोक महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 8.67 प्रतिशत थी।
फ्यूल व बिजली की महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 32.84 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 25.85 प्रतिशत थी। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की महंगाई 9.54 प्रतिशत रही, जबकि सितंबर में यह 9.76 प्रतिशत थी।
कॉरपोरेट मंत्रालय ने बयान में कहा, ”अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई बढ़ने की प्रमुख वजहों में खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पादों सहित), कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य पदार्थ, बुनियादी धातुओं का विनिर्माण, रसायन एवं रासायनिक उत्पादों का विनिर्माण, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुएं, कपड़ा विनिर्माण तथा रबर एवं प्लास्टिक उत्पादों का विनिर्माण शामिल हैं।”
पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, ‘खुदरा मुद्रास्फीति (सीपीआई) अक्टूबर में 6.09 प्रतिशत रही थी। यह दो साल में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ऊपरी तय सीमा से अधिक रही।
क्या फिर बढ़ेगा रेपो रेट
अगर महंगाई नियंत्रण के बाहर बरकरार रही तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तरफ से ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार इस बार रेपो रेट में आरबीआई की तरफ से 50 बेसिस प्वाइंट से 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तब ब्याज दर 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 6 प्रतिशत या फिर 6.25 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। बता दें, रेपो रेट बढ़ने से ईएमआई में इजाफा देखने को मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




