Home rss business hindi Gold Rate Today: यूपी-बिहार के मुकाबले दिल्ली में ज्यादा गिरे सोने के...

Gold Rate Today: यूपी-बिहार के मुकाबले दिल्ली में ज्यादा गिरे सोने के दाम! सस्ता हुआ 24, 22 और 18 कैरेट सोना, जानिये रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today Monday 16 November 2026: छठ पूजा के आखिरी दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई है। आज देश के बुलियन मार्केट में सोने का दाम 1950 रुपये गिरकर 1,34,890 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोना खरीदने वालों के लिए सोमवार को राहत का दिन रहा। आज इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम में मामूली तेजी रही लेकिन घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों पर दबाव रहा। देश में दिल्ली में सोने का दाम यूपी, बिहार, राजस्थान की तुलना में सबसे कम रहा। यूपी में सोने का दाम बिहार से ज्यादा है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में सोने का दाम उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले ज्यादा है। अगर आप आज सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मुंबई, कोलकाता समेत छह बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट जान लीजिए।

1. दिल्ली में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,34,890 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,700 रुपये प्रति 10 ग्राम

2. यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,35,350 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,24,070 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम

3. बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,35,050 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,290 रुपये प्रति 10 ग्राम

4. मध्यप्रदेश में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,35,200 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,23,930 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,400 रुपये प्रति 10 ग्राम

5. राजस्थान में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,35,040 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,23,790 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,280 रुपये प्रति 10 ग्राम

6. मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,35,320 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,26,390 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम

7. कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,020 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,24,685 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

8. बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,300 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,24,942 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,820 रुपये प्रति 10 ग्राम

9. हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,410 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,25,043 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,710 रुपये प्रति 10 ग्राम

10. चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव — 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव — 1,25,208 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोने का भाव – 1,01,810 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

ये दाम बुलियन डॉट कॉम से लिए गए हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है। ज्वेलरी खरीदने पर इन कीमतों के अलावा जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लगेगा। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्यों रही तेजी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह भारी गिरावट के बाद सोमवार को सोने में मामूली तेजी जरूर आई, लेकिन घरेलू बाजार में दबाव बना हुआ है। मिडिल ईस्ट में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने और महंगाई की आशंकाओं ने कीमती मेटल की कीमतों पर असर डाला है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली। शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी बढ़कर 3,892.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 3,895.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सप्ताह 4.5 फीसदी तक सस्ता हुआ सोना?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में करीब 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत हुई है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की संभावना बढ़ी है। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के बयानों पर है। उनके बयानों से अमेरिकी ब्याज दरों की आगे की दिशा के संकेत मिल सकते हैं।

IBJA पर सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) मुंबई के जवेरी बाजार में स्थित यह 107 साल पुराना संगठन रोजाना सोने और चांदी के भाव जारी करता है। IBJA की ओर से सुबह और शाम के सोने चांदी के रेट जारी किये जाते हैं।

IBJA पर आज सोमवार 16 नवंबर 2026 को 10 ग्राम सोने का भाव

24 कैरेट सोना (999): 1,34,380 रुपये

24 कैरेट सोना (995): 1,33,842 रुपये

22 कैरेट सोना (916): 1,23,092 रुपये

18 कैरेट सोना (750): 1,00,785 रुपये

14 कैरेट सोना (585): 78,612 रुपये

चांदी (999): 1,69,280 रुपये प्रति किलोग्राम

SOURCE : LIVE HINDUSTAN