Home rss business hindi दनादन 3 बार दिए बोनस शेयर, 2 टुकड़े में शेयर भी बांटा,...

दनादन 3 बार दिए बोनस शेयर, 2 टुकड़े में शेयर भी बांटा, 5 साल में 2000% से ज्यादा चढ़ गया है शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 324.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पावर जेनरेशन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 2000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर दे चुकी है। साथ ही, अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है।

2000% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) के शेयर 5 साल में 2000 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 24 सितंबर 2021 को 14.73 रुपये पर थे। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 21 सितंबर 2026 को BSE में 324.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 227 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में कंपनी के शेयर 77 पर्सेंट उछले हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 541.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 272 रुपये है।

इस साल अब तक 30% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) के शेयर इस साल अब तक 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयर इस साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2026 को 484 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 सितंबर 2026 को 324.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 8 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

दनादन 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को जनवरी 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने फरवरी 2024 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अपना पिछला बोनस शेयर जनवरी 2025 में 1:2 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटे हैं।

2 टुकड़ों में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने जुलाई 2024 में अपने शेयर को दो टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। केपीआई ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप सोमवार 21 सितंबर 2026 को 6340 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN