Home rss business hindi दिलीप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में मिला ₹1265 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर फिर...

दिलीप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में मिला ₹1265 करोड़ का प्रोजेक्ट, शेयर फिर भी सुस्त

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिलीप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में एक बड़े ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर घोषित किया गया है। यह प्रोजेक्ट REC पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी (RECPDCL) की ओर से दिया गया है। कंपनी के एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में दिलीप बिल्डकॉन का EPC हिस्सा ₹1,265 करोड़ का है, जो GST को छोड़कर है। इस प्रोजेक्ट के तहत महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में सोलापुर/परांदा में 400 किलोवोल्ट (kV) का गैस-इंसुलेटेड स्विचिंग स्टेशन बनाया जाएगा। यह एक इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम होगा, यानी राज्य के अंदर बिजली पहुंचाने का काम करेगा।

खबर आने के बाद सोमवार, 21 सितंबर को दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में तेजी देखी गई । शेयर 1.5% बढ़कर दिन के हाई ₹431.25 तक पहुंच गया, लेकिन बाद में इसने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी और ₹426.2 पर फ्लैट हो गया। दोपहर एक बजे के करीब यह महज 0.19 प्रतिशत ऊपर 426.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

खरीदारी से ज्यादा बिकवाली

कुल 131752 शेयर यानी 73.67 प्रतिशत सेल ऑर्डर में लगे थे। जबकि, केवल 26.33 प्रतिशत यानी 47008 शेयर के लिए Buy आर्डर थे। इस साल अब तक यह स्टॉक 10% नीचे है। इसका 52 हफ्ते का हाई 585 और लो 382.05 रुपये है।

शेयर की हालिया चाल में 10 सितंबर का कारोबार खास रहा, जब NSE के आंकड़ों के अनुसार DBL में करीब 64.7 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और शेयर ₹439.70 तक पहुंचा था। इसके बाद शेयर ₹400 के आसपास तक आया, लेकिन पिछले कारोबारी सत्रों में फिर तेजी लौटी।

कंपनी को मिलेगा 100% मालिकाना हक

प्रोजेक्ट के तहत दिलीप बिल्डकॉन को स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) में 100% इक्विटी खरीदने और ट्रांसमिशन सर्विस प्रोवाइडर (TSP) का काम करने के लिए चुना गया है। यह प्रोजेक्ट BOOT मॉडल पर TBCB रूट से बनाया जाएगा।

प्रोजेक्ट का दायरा और समयसीमा

इस प्रोजेक्ट में डेवलपमेंट, फाइनेंसिंग, डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और ट्रांसमिशन एसेट्स की ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस शामिल है। प्रोजेक्ट को इफेक्टिव डेट से 24 महीने के अंदर पूरा करना है। इसके बाद ट्रांसमिशन सिस्टम को कमर्शियल ऑपरेशन डेट (COD) से 35 साल तक चलाया जाएगा।

शेयर क्या ₹500 के पार जाएगा?

DBL के शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउसों की हालिया राय में सकारात्मक बदलाव दिखा है। प्रभुदास लीलाधर ने अगस्त 2026 की रिपोर्ट में ‘Accumulate’ रेटिंग के साथ ₹507 का टार्गेट दिया था। जियोजीत बीएनपी ने भी मार्च 2026 में अपनी रेटिंग को ‘Sell’ से ‘Accumulate’ किया था और ₹478 का लक्ष्य रखा था। जबकि अलग-अलग विश्लेषकों के लक्ष्य लगभग ₹478 से ₹556 के बीच हैं। ब्रोकरेज की सकारात्मक राय के पीछे कंपनी की मजबूत ऑर्डर-बुक और FY27 में एक्जीक्यूशन में सुधार की उम्मीद प्रमुख वजहों में शामिल हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN