Home rss business hindi दिग्गज कंपनी 42वीं बार दे रही है डिविडेंड, बाजार बंद होने के...

दिग्गज कंपनी 42वीं बार दे रही है डिविडेंड, बाजार बंद होने के बाद किया ऐलान; रिकॉर्ड डेट तय

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Infosys Ltd dividend: आईटी कंपनी इंफोसिस ने आज शुक्रवार को तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान किया है
  • कंपनी की तरफ से डिविडेंड का भुगतान योग्य निवेशकों को 11 नवंबर को किया जाएगा
  • इस साल दूसरी बार कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे

Infosys Ltd dividend: दिग्गज आइटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने 42वीं बार डिविडेंड देने का फैसला किया है। आज 23 अक्टूबर को इंफोसिस ने डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट दोनों का ऐलान कर दिया है। बता दें, मार्केट के बंद होने के बाद कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

कितना डिविडेंड दे रही है इंफोसिस (Infosys Ltd dividend record date)

इंफोसिस ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि बोर्ड ने एक शेयर पर 26 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए इंफोसिस लिमिटेड ने 3 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। वहीं, योग्य निवेशकों को कंपनी 11 नवंबर को डिविडेंड का भुगतान कर देगी।

इससे पहले कंपनी के शेयर जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड दिया था।

तीन बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने अबतक 3 बार बोनस शेयर दिया है। बीएसई के डाटा के अनुसार पहली बार कंपनी के शेयर 2014 में एक्स – बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस मिला था। दूसरी बार 2015 में और तीसरी बार 2018 में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किया था। इन दोनों बार भी कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर ही बोनस दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Infosys Ltd share performance)

आज शु्क्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक की कीमत एक प्रतिशत से कम की तेजी के साथ 1154.50 रुपये के स्तर पर था। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 24 प्रतिशत गिरा है। दो साल शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 38 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 3 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 18 प्रतिशत गिरा है।

5 साल से शेयरों को होल्ड किए हुए निवेशक इस समय घाटे में ही हैं। इस दौरान स्टॉक का दाम 32 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, 10 साल में इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में 122 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 160 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN