Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/mk_1781623520423_1781623530758_f0b5ae1c-88ad-486f-b060-8aeaeeab9384.jpgफिल्म दिल तो पागल है में करिश्मा कपूर के किरदार को एक्ट्रेस से करने से पहले कई हिरोइन ने मना कर दिया था। अब करिश्मा ने बताया कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी।
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दोनों 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। हाल ही में दोनों के अपने-अपने प्रोजेक्ट्स रिलीज हुए हैं। माधुरी की मां बहन फिल्म आई है तो करिश्मा ने लंबे ब्रेक के बाद सीरीज ब्राउन से वापसी की है। करिश्मा और माधुरी ने साथ में फिल्म दिल तो पागल है में काम किया था जो 1997 में रिलीज हुई थी। अब सालों बाद करिश्मा ने बताया कि क्यों उस फिल्म में उनके रोल को सब एक्ट्रेस रिजेक्ट कर रही थीं।
कोई उनके साथ डांस फेस ऑफ नहीं चाहता था
इंडिया टुडे से बात करते हुए करिश्मा ने कहा, ‘जब दिल तो पागल है बनाई जा रही थी, कोई एक्ट्रेस माधुरी के अपोजिट काम नहीं करना चाहती थी। कोई उनके साथ डांस नहीं करना चाहती थी या उनके साथ डांस फेस ऑफ नहीं करना चाहती थी।’
निशा के किरदार को लेकर क्या बोलीं करिश्मा
करिश्मा ने अपने किरदार निशा को लेकर भी बात की और कहा, ‘मुझे लगता है सिनेमा बदला है निशा के करिदार के साथ। वह हिरोइन थीं, लेकिन कन्वेन्शनल वाली नहीं। वह ऐसी हिरोइन थीं जिसे हीरो प्यार नहीं करता। वह उसे रिजेक्ट करता है और दर्शकों को उसका दर्द दिखा है। मुझे यह काफी अलग और चैलेंजिंग लगा है। यहां तक कि आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं यह सोचकर क्योंकि नॉर्मली हीरो, हिरोइन से प्यार करता है, लेकिन यहां लड़की सोचती है मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मैं इस लड़के को प्यार करती हूं। वो इमोशनल जर्नी काफी स्पेशल थी।’
माधुरी-करिश्मा का रीयूनियन
वैसे हाल ही में माधुरी और करिश्मा ने साथ में दिल तो पागल है मोमेंट रीक्रिएट किया है इंडियाज बेस्ट डांसर 5 में। करिश्मा इस शो को जहां जज कर रही हैं, वहीं माधुरी शो में अपनी फिल्म मां बहन को प्रमोट करने गई थीं।
फिलहाल दोनों के प्रोजेक्ट की बात करें तो करिश्मा ने ब्राउन में एंग्लो इंडियन डिटेक्टिव का किरदार निभाया है जो कोलकाता पुलिस फोर्स में काम करती हैं और एक टीनेजर के मर्डर के केस को इन्वेस्टिगेट करती हैं। हालांकि इस बीच वह पर्सनल ट्रॉमा से भी जूझ रही होती हैं।
वहीं माधुरी की फिल्म मां बहन की बात करें तो इसमें एक्ट्रेस ने रेखा का किरदार निभाया है जिसे सोसाइटी में काफी जज किया जाता है। लेकिन उसकी कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसके घर में पड़ोसी की मौत हो जाती है। इसमें माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन भी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







