Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/16_june_bads_of_bollywood_ghafoor_tamannaah_1781619353572_1781619358662_a818d10f-2d9d-4277-ae9f-88473ab99c7e.jpgTamannaah Bhatia: आपने तमन्ना भाटिया के तो कई आइटम सॉन्ग देखे और सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक आइटम सॉन्ग का किस्सा बताने जा रहे हैं जो उन्होंने खुद फराह के शो में बताया है।
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने मिलकर न सिर्फ कुकिंग की, बल्कि मजेदार किस्से भी शेयर किए। एक किस्सा उनके आइटम सॉन्ग से जुड़ा है। फराह ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 11 घंटों में पूरा गाना शूट कर लिया था।
शाहरुख खान ने किया था तमन्ना का नाम रिकमेंड
फराह ने व्लॉग में बताया कि उन्होंने तमन्ना को किसी अवॉर्ड शो में देखा था और तब उन्होंने अपना काफी वजन कम किया था। ऐसे में जब शाहरुख खान से आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रमोशनल सॉन्ग ‘गफूर’ पर उनकी बात हो रही थी, तो उन्होंने ने ही तमन्ना का नाम रीकमंड किया था।
तमन्ना ने बताया ‘गफूर’ करना का कारण
इस पर तमन्ना ने कहा, ‘मैंने इस गाने के लिए हां इसलिए कहा क्योंकि शाहरुख सर ने जो इस फिल्म इंडस्ट्री के लिए किया है वो शायद कोई नहीं कर सकता और मैं उनको बहुत मानती हूं। मेरा दूसरा कारण आप थीं। आपके और शाहरुख सर के कारण ही मैंने ये गाना किया।’
रंजीत सर और रजा मुराद का जिक्र
बातचीत के दौरान तमन्ना ने ‘गफूर’ की शूटिंग का किस्सा याद किया। तमन्ना ने कहा, ‘आपको याद है रंजीत सर (बॉलीवुड विलेन)।’ फराह बोलीं, ‘हां! तमन्ना ने रंजीत जी के पास जाकर कहा, रंजीत सर मुझे एक बार हैययय करके दिखाओ न मेरा बचपन से सपना था कि मैं आपके मुंह से सुनू।’ इस पर तमन्ना हंसने लगीं। वहीं फराह ने एक और दिलचस्प बात शेयर करते हुए कहा, ‘हम इस शूट के लिए रजा मुराद जी को भी लेना चाहते थे, लेकिन उनकी डेट्स नहीं मिली।’
11 घंटे में शूट हुआ गाना
आगे फराह ने तमन्ना की मम्मी को बताया कि उन्होंने कितनी तेजी से इस गाने की शूटिंग पूरी की। फराह ने कहा, ‘हमने गफूर गाना एक दिन में भी नहीं 11 घंटों में शूट किया था। सुबह 9 बजे शूट शुरू हुआ था और रात में 8 बजे खत्म हो गया था। इसमें तमन्ना को तीन बार कॉस्ट्यूम भी बदलना था और लोकेशन भी बदली थी। कौन-सी हीरोइन इतनी जल्दी-जल्दी कॉन्स्ट्यूम बदलती है बताओ। बहुत मेहनती है आपकी बेटी।’ इस पर तमन्ना ने हंसते हुए इसके पीछे से कहा, ‘हां करना पड़ा क्योंकि फराह को बिग बॉस देखना था 9 बजे।’
यहां सुनिए गफूर सॉन्ग
इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं फराह और तमन्ना का पूरा व्लॉग
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







