Home World News hindi दिल से शुक्रिया, खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर...

दिल से शुक्रिया, खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार हो चुका है। इसमें दुनिया भर से विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत ने भी अपने प्रतिनिधियों को भेजा था। अब इस पर ईरान की प्रतिक्रिया आई है।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार हो चुका है। इसमें दुनिया भर से विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत ने भी अपने प्रतिनिधियों को भेजा था। अब इस पर ईरान की प्रतिक्रिया आई है। ईरान ने इसको लेकर भारत का आभार जताया है। भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पर लिखी पोस्ट में इसे आपसी सम्मान का पावरफुल एक्सप्रेशन बताया है। इस पोस्ट में आगे कहा गया है कि यह दो देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।

भारत की तरफ से गया था डेलीगेशन
गौरतलब है कि शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय डेलीगेशन ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को तेहरान में श्रद्धांजलि दी। इस डेलीगेशन में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गरीटा शामिल थीं। इन दोनों के अलावा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी इस दल में शामिल थीं। वहीं, सिख, हिंदू, मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्मगुरुओं को भी भेजा गया था। बता दें कि अयातुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिकी हमले के दौरान मौत हो गई थी।

एक्स पर लिखी है लंबी पोस्ट
ईरान ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। इसमें उसने भारतीय समुदाय का शुक्रिया अदा किया है। पोस्ट में लिखा है कि ईरान कभी भी इस दोस्ती, दया और भावपूर्ण सम्मान को भूलेगा नहीं। पोस्ट में आगे लिखा है कि ईरान इस्लामिक गणराज्य का दूतावास भारत को हार्दिक धन्यवाद देता है। खासतौर पर उस आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के लिए जो भारत की सरकार और यहां लोगों की ओर से खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। इसमें इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि इस आयोजन में नेताओं, सांसदों के साथ-साथ भारत के विभिन्न धर्मों और समुदायों के नेताओं की मौजूदगी दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को दर्शाती है।

शोकाकुल लोगों की भीड़
ईरान की राजधानी तेहरान में दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में सोमवार को काले कपड़े पहने शोकाकुल लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ नारे लगा रहे थे और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे खामेनेई (86) के ताबूत को एक ट्रक में रखा गया। इसी ट्रक में उनके परिजनों के ताबूत भी रखे गए जो 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए थे।

ट्रंप की मौत के नारे
ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में तेहरान के आज़ादी चौक से उसी नाम वाली सड़क पर कई किलोमीटर तक फैली विशाल भीड़ दिखाई दी। यह जनसमूह वर्ष 2020 में दिवंगत कासिम सुलेमानी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ से भी बड़ा नजर आया। उस जुलूस में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। अधिकारियों ने भीड़ की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया। हालांकि, ट्रक के आसपास और अंतिम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में मौजूद लोग तख्तियां, पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर ट्रंप की मौत की मांग वाले नारे लिखे थे।

ट्रक को छूने का प्रयास
ट्रक छूने का प्रयास कर रहे थे लोगशोकाकुल लोग ट्रक के पास पहुंचकर उसे छूने का प्रयास कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने अपने स्कार्फ और अन्य वस्तुएं ट्रक पर मौजूद सहायकों की ओर उछालीं, ताकि उन्हें ताबूत से स्पर्श कराया जा सके। जुलूस के साथ चल रही भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। लाउडस्पीकरों के माध्यम से लोगों से धीरे-धीरे चलने, धक्का-मुक्की न करने और सड़क के किनारों पर बने रहने की अपील की जाती रही। अधिकारियों ने ट्रक को इमाम की दरगाह के चारों ओर बनी पारंपरिक सजावटी जाली का स्वरूप दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN